ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष से दबंगों ने की मारपीट, ग्राम प्रधान पत्नी के फाड़े कपड़े !

कानपुर देहात। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इस्लाम कुरैशी और उनकी पत्नी ग्राम प्रधान शाहनाज आरफा बेगम ने मारपीट करने व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है।  

दंपत्ति का कहना है कि विद्यालय में विकास कार्य कराते समय गांव के दबंगों ने उनसे मारपीट की। दबंगों ने महिला ग्राम प्रधान शाहनक आरफा बेगम के फाड़े कपड़े डाले। किसी तरह पति पत्नी ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।  

घटना कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के आलमपुर ग्राम पंचायत के पीतमपुर गांव की है। महिला ग्राम प्रधान शहनाज आरफा बेगम पीतमपुर प्राइमरी विद्यालय में शासन की मंशा के अनुरूप कायाकल्प का काम करा रही थीं। वहां उनके पति इस्लाम कुरैशी मौके पर मौजूद थे। इस्लाम कुरैशी भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं।

यह भी पढेंः राम रहीम पैरोल पर छूटेः डेरा आश्रम बरनावा पहुंचे गुरमीत राम रहीम,अनुयायियों के साथ मनाएंगे दीपावली

आरोप है कि गांव के दबंग आरिफ रजा जावेद, सोहेब व अन्य युवक राइफल लेकर पहुंचे। वे उन्हें जान से मारने के उद्देश्य से विद्यालय आये थे। आते ही उन्होने विद्यालय में कराये जा रहे काम का विरोध किया। इन लोगों ने महिला ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्होने महिला ग्राम प्रधान शहनाज आरफा बेगम के कपड़े भी फाड़ दिये।

महिला ग्राम प्रधान जिन्होने दबंगों पर कपड़े फाड़ने का आरोप में पुलिस को शिकायत दी

उनके पति इस्लाम कुरैशी ने बचाने का प्रयास कियो तो उनके साथ भी मारपीट की। पति-पत्नी ने विद्यालय के एक कक्ष में घुस कर अपनी जान बचाई। शोर शराबा सुनकर जब गांव के लोग उन्हें बचाने दौड़े तो सभी आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

पीड़ित महिला ग्राम प्रधान व उनके अपने पति ने थाना सिकन्द्रा पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। उन्होने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button