उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

अभिनेत्री जया प्रदा व भाजपा नेत्री बोलीं-आजम खान को उनके करनी की मिली सजा

आजम की विधान सभा रद्द होने से रामपुर विधान सीट पर उपचुनाव होगा। जया प्रदा ने कहा कि इस सीट पर बीजेपी पक्की है। रामपुर से वे भाजपा की सांसद रह चुकी हैं। उन्होने आजम खान को हराया था। तब चुनाव करने के दौरान एक रैली में आजम ने जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इस पर जल्द ही फैसला आने की उम्मीद है।

वाराणसी। चर्चित फिल्म अभिनेत्री व भाजपा नेत्री जया प्रदा ने आजम खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया। जया प्रदा ने कहा कि हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। आजम ने महिलाओं का सम्मान नहीं किया। इसलिए उनको उसकी सजा मिली है।

जया प्रदा ने कहा कि आजम खान ने जो बोया था, इसी का फल काट रहे हैं। उन्हें उनकी करनी की मिली है। उनके बडबोलेपन के कारण ही उनका विधायक पद चला गया। दूसरे कई मामलों में भी जल्द फैसले आने वाले हैं।

भाजपा नेत्री ने कहा कि इससे आजम खान की मुसीबत बढना तय है। आजम खान ने  बुरे दिन चल रहे हैं। क्योंकि उन्होने महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की। मेरे अपमान की वजह से आज उनका बुरा वक्त आ गया है। अभिनेत्री जयाप्रदा वाराणसी एक निजी कार्यक्रम में पहुंची थीं।

यह भी पढेंःएटीएस की कार्रवाईः एटीएस की गुजरात के दर्जन भर जिलों में छापेमारी, 65 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी

पूर्व भाजपा सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा यहां एक कार्यक्रम में शामिल हुई। इसके बाद उन्होने एक वस्त्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जयाप्रदा के साथ भाजपा सांसद रीता बहुगुणा भी मौजूद थीं।

बता दें कि आजम की विधान सभा रद्द होने से रामपुर विधान सीट पर उपचुनाव होगा। जया प्रदा ने कहा कि इस सीट पर बीजेपी पक्की है। रामपुर से वे भाजपा की सांसद रह चुकी हैं। उन्होने आजम खान को हराया था। तब चुनाव करने के दौरान एक रैली में आजम ने जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इस पर जल्द ही फैसला आने की उम्मीद है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button