Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीति

अखिलेश यादव ने आज कहा हमें कोई निमंत्रण नहीं मिला, प्लीज हमें अपमानित न करे !

Ayodhya Ram Mandir: आज से ठीक दस दिनों बाद अयोध्या में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है लेकिन निमंत्रण को लेकर अभी भी सियासत जारी है। अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने निमंत्रण को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि कई लोग हमें कह रहे हैं कि हमें निमंत्रण कुरियर से भेजा गया है। लेकिन सच तो यही है कि हमें अभी तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है। आज तक तो नहीं मिला। ये कुरियर न मेरे घर पर आये हैं और न ही दफ्तर में। उन्होंने कहा कि अगर हमें कुरियर से निमंत्रण भेजा गया है तो मीडिया वाले ही हमें उसका रसीद दिखा दें।

Also Read: Latest Hindi News Ayodhya Ram Mandir । News Today in Hindi

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि पूरी दुनिया भर में मंदिरों में जाने के लिए दिव्यांगों ,बच्चों और बूढ़ों के लिए ख़ास व्यवस्था की जाती है लेकिन यहाँ नहीं की गई। यह तो गजब की बात है। कम से कम इनका तो ख्याल रखना चाहिए। सपा मुखिया ने कहा कि हमें निमंत्रण भेजे जाने की खबर भी चलाई जाती है। लेकिन सच यही है कि हमें अभी तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है। लगता है कि हमें अपमानित किया जा रहा है। यह अपमान ठीक वैसा ही है जैसा कि मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धोकर अपमानित किया गया था। मेरा अनुरोध तो यही है कि भगवन राम के नाम पर हमें अपमानित नहीं किया जाए। अखिलेश यादव ने आज कई बातों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना पीडीए को रोकने के लिए लाई गई है। यह सब सोंची समझी चाल है। इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग का काम रामगोपाल यादव देख रहे हैं। इसकी जानकारी वही दे सकते हैं। हम तो केवल यही जानते हैं कि सीट शेयरिंग को लेकर कोई पेंच नहीं है। सब बड़े ही आसानी से चल रहा है। जब सब कुछ तय होगा, मीडिया के सामने सब कुछ आ जायेगा।

Read More News: Latest Political News Today in Hindi | Political Samachar in Hindi

अखिलेश यादव आज विवेकानंद के बारे में भी बोला। उन्होंने कहा कि बहुत कम ही लोग है जिनसे प्रेरणा ली जाती है। विवेकानंद तो महान लोग थे। उनसे सबको प्रेरणा मिलती है और लोगों को प्रेरणा लेनी भी चाहिए। उन्होंने शिकागो में जो भाषण दिया है वह आज भी इतिहास में दर्ज है। शिकागो के भाषण में भारत ,भारत की संस्कृति की बात कही गई है। उन्होंने गरीबो की सेवा का मंत्र भी दिया है। लेकिन आज बीजेपी जो करती दिख रही है वह विवेकानन्द के रास्ते पर नहीं है। बीजेपी जो कुछ भी करती है वह एक अलग रास्ता है। सपा मुखिया ने कहा कि इस देश में सबसे बुरा हाल गरीबो का है। उनके आगे के रास्ते को रोक दिया गया है। सभी नौकरियों को ख़त्म कर दिया गया है। लेकिन सच तो यही है पीडीए ही सपा और समाजवाद को आगे का रास्ता देंगे। अब सेना प्रमुख भी कह रहे हैं कि 27 तक एक लाख सेना कम हो जाएगी। सपा प्रमुख ने कहा कि आज देश कहाँ पहुँच गया है इसकी जानकारी शायद ही लोगों को है। केवल इवेंट के जरिये देश में एक नकली माहौल बनाया जा रहा है ताकि लोग उसी की चकाचौध में फंसे रहे। यहाँ अमीरों और गरीबो के बीच जो खाई बनी है ,ऐसी खाई पहले नहीं देखी गई। ऐसे में जरुरत तो यही है कि हमें एक होकर इस देश के लिए काम करने की जरूरत है। मौजूदा सरकार जिस तरह से जनता का ध्यान भटका रही है अगर जनता सतर्क नहीं हुई तो इसका खामियाजा देश को भी भुगतना पड़ सकता है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button