ट्रेंडिंगतकनीकन्यूज़बड़ी खबर

और स्वामी चक्रपाणि चाहते हैं चन्द्रमा को हिन्दू राष्ट्र और शिवशक्ति को उसकी राजधानी बनाएं!

Swami Chakrapani: चन्द्रमा पर आगे क्या कुछ होगा यह तो समय ही बतायेगा लेकिन चन्द्रमा पर भारतीय चंद्रयान के पहुंचते ही अब धार्मिक सियासत भी तेज हो गई है। भारतीय चंद्रयान 3 ने चन्द्रमा पर 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिग की थी। यह भारत की बड़ी विजय यात्रा थी। यह ऐसी सफलता थी जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। इसी यात्रा पर रुसी यान लूना भी चांद तक पहुंचा था लेकिन लैंड करते वक्त ही वह असफल हुआ और सब कुछ ख़त्म हो गया। लेकिन भारत का यह चंद्रयान 3 मिशन चन्द्रमा के उस अंधेरे क्षेत्र पर उतरा है जहां अभी तक कोई देश जा नहीं सका। चन्द्रमा का यह क्षेत्र दक्षिणी पोल पर है जो करोड़ाे साल से अंधेरे में डूबा है और इस इलाके की कोई जानकारी संसार को नहीं है। अभी तक चांद पर जितने भी मिशन पहुंचे हैं सबके सब उत्तरी पोल पर पहुंचे है। साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) पहला मिशन है। पूरी दुनिया में भारत की जयकार हो रही है। याद रहे यह सब हमारे इसरो वैज्ञानिको की बड़ी सफलता है।

Swami Chakrapani

चंद्रयान 3 ने अपना काम भी करना शुरू कर दिया है। चंद्रयान का लैंडर और रोवर पूरी तरह से स्वस्थ है और तेजी से काम भी कर रहा है। लैंडर का नाम विक्रम है तो रोवर का नाम प्रज्ञान है। प्रज्ञान भी रोवर से अलग हो चुका है और वह धीरे-धीरे चन्द्रमा पर टहल भी रहा है और कई तरह की जानकारियां भी भेज रहा है। आज प्रज्ञान की तरफ से जो जानकारी तापमान को लेकर भेजी गई है वह दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

लेकिन अब भारत में चंदा मामा को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। बता दें कि जिस जगह पर चंद्रयान की लैंडिंग हुई थी उसका नामकरण प्रधानमंत्री मोदी ने शिवशक्ति के रूप में किया है। जहां पर दूसरा चंद्रयान लैंड किया था तिरंगा नाम दिया गया और फिर 23 अगस्त स्पेस दिवस मनाए जाने की घोषणा भी मोदी ने की है। लेकिन जैसे ही लैंडिंग वाली जगह का नाम शिवशक्ति रखा गया वैसे ही हिन्दू से अब चन्द्रमा पर दावा ठोका जाने लगा है। हिन्दू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि (Swami Chakrapani) ने कहा है कि चांद पर भी जिहादी मानसिकता के लोग पहुंचे इससे पहले ही चन्द्रमा को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए और शिवशक्ति पॉइंट को इस हिन्दू राष्ट्र की राजधानी बनाई जाए।

स्वामी चक्रपाणि (Swami Chakrapani) यही नहीं रुके। उन्होंने यह भी कहा कि शिवशक्ति पॉइंट को हम शिवशक्ति धाम के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ”हिन्दू महासभा और संत महासभा की तरफ से हम सरकार को एक पत्र भी भेज रहे हैं कि चन्द्रमा को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए और शिवशक्ति पॉइंट को राजधानी बनाई जाए। हमने ये भी प्रस्ताव पास किया है कि शिवशक्ति पॉइंट पर भगवान शिव, माँ पार्वती और भगवान गणेश का भव्य मंदिर हम बनाएंगे, जैसे ही आना जाना सुलभ होता है।”

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button