राशिफल

आइए जानते हैं इस सप्ताह किन राशियों के लोगों की जेब भारी रहने की है उम्मीद!

Saptahik Arthik Rashifal, 28 August to 3 September: अगस्त का अंतिम हफ्ता रुपये-पैसे के मामले में आपको क्या देकर जाने वाला है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कैसा रहने वाला हैं आपकी जेब का हाल। ग्रहों के योग संयोग से इस हफ्ते कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह इन राशियों (Saptahik Arthik Rashifal) के लोगों के जेब भारी रहने की उम्मीद है।

Saptahik Arthik Rashifal

Read: एलोवेरा का पौधा बदल सकता हैं आपकी किस्मत, जानिए एलोवेरा से जुड़े अचूक उपाय!

मेष- मेष राशि वालों के लिए सप्ताह (Saptahik Arthik Rashifal) आर्थिक मामलों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। धन आने के संयोग बन रहे हैं। किसी निवेश को लेकर मन में थोड़ा सा असमंजस रहेगा, लेकिन बाद में सफलता प्राप्त होगी। आप अपनी इच्छा के मुताबिक अपने जीवन में बदलाव लाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ कष्ट झेलना पड़ सकता हैं। इस सप्ताह आपको दफ्तर या फिर व्यापार के जरूरी काम से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। मन खुश रहेगा। सप्ताह के आखिरी में बहुत से सुधार होंगे।
शुभ दिन : 29, 30, 31

वृषभ- इस सप्ताह (Saptahik Arthik Rashifal) वृषभ राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी साथ ही मान सम्मान भी बढ़ेगा। आपको किसी ऐसे व्यक्ति की सहायता मिल सकती है, जिन्होंने मेहनत कर जीवन में एक मुक़ाम हासिल किया है। आर्थिक मामलों में सुधार आएंगे एवं धन लाभ होने की संभावना है। आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। आर्थिक धन लाभ आपकी अपेक्षाओं से कम होगा इसलिए इस हफ्ते संघर्ष करना पड़ सकता है। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी शुभ फल प्राप्त होंगे। सप्ताह के आखिरी में ऑफिस में किसी से विवाद होने की संभावना है।
शुभ दिन : 28, 31

मिथुन- मिथुन राशि वालें लोगों के कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी और आपका सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह कोई नया प्रॉजेक्ट आपके लिए शुभ रिजल्ट लेकर आ सकता है। आर्थिक मामलों के लिए भी यह हफ्ता शुभ है एवं धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह धन से जुड़े मामलों में आपको किसी की सहायता भी मिल सकती है। इस सप्ताह यात्रा करने से बचेंगे तो बेहतर होगा। सेहत में भी इसका प्रतिकूल असर रहेगा।
शुभ दिन : 28, 31

कर्क- इस सप्ताह (Saptahik Arthik Rashifal) कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में धन वृद्धि के अच्छे संयोग बन रहे हैं और साथ ही विशेष रूप से धन लाभ होगा। इस सप्ताह आप अपने निवेशों को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। यात्रा करने से भी शुभ फल प्राप्त होंगे एवं मन खुश रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी समाचार काे सुनकर मन दुखी हो सकता है। इस सप्ताह यात्रा करने के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके लिए शुभ समाचार भी लेकर आ सकते हैं।
शुभ दिन : 28, 29, 31

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मामलों में शुभ रहेगा एवं धन लाभ भी होगा। इस सप्ताह आपको अपने निवेश के बारे में फिर से सोचने की आवश्यकता है। आप भविष्य के लिए कुछ ठोस फैसला भी ले सकते हैं। कई मौके भी प्राप्त होंगे। अपने प्रॉजेक्ट को लेकर काफी जानकारी जुटा सकते हैं। इस सप्ताह आप किसी धार्मिक कार्य से यात्रा करने का मन भी बना सकते हैं या फिर किसी शांत एकांत जगह पर भी जा सकते हैं। सप्ताह के आखिर में भी जिस प्रकार के बदलाव आप चाहते हैं उन्हें हासिल करने में वक्त लगेगा।
शुभ दिन : 29, 31

कन्या- इस सप्ताह कन्या राशि वालों का भाग्य साथ देगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के साथ नेटवर्किंग की जरूरत है तभी उन्नति के मार्ग खुलेंगे। इस सप्ताह धन व्यय ज्यादा हो सकते हैं, इसलिए आपको अपने बजट पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यह सप्ताह यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। सप्ताह के आखिरी में प्रतिकूल वक्त रहेगा। इस वक्त आप सावधान रहें।
शुभ दिन : 28, 30

तुला- तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह उन्नति होगी एवं प्रॉजेक्ट की कामयाबी को देखकर मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में अपनी सोच पर अडिग रहें तभी उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। धन लाभ होगा। हेल्थ एक्टिविटी में की गई साझेदारी शुभ परिणाम लेकर आएगी एवं तंदुरुस्ती बनेगी। इस सप्ताह यात्रा करने से बचें । सप्ताह के आखिरी में किसी विशेष जगह को लेकर मन परेशान हो सकता है।
शुभ दिन : 29, 30

वृश्चिक- इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त करने के लिए आपको किसी की सहायता भी मिल सकती है। इस सप्ताह आप अपने किसी निवेश की ओर ध्यान देने में सक्षम होंगे एवं धन लाभ भी होगा। इस सप्ताह किसी मामले में पैसों को लेकर दुखी हो सकते हैं और आपका कोई काम प्रभावित हो सकता है। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में थोड़ी सी बेचैनी महसूस कर सकते है।
शुभ दिन : 29, 31

धनु- धनु राशि वालों के लिए इस सप्ताह यात्राओं द्वारा सफलता प्राप्त होगी । कार्यक्षेत्र में भी अकेलापन महसूस होगा एवं मन बेचैन रहेगा। आर्थिक व्यय भी इस सप्ताह ज्यादा रहने वाला हैं। सप्ताह के अंत में वक्त अनुकूल रहेगा एवं मन खुश रहेगा।
शुभ दिन : 28, 30, 1

मकर- यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में खास रहने वाला हैं एवं धन लाभ भी होंगे। धन वृद्धि के लिए आपको इस सप्ताह काफ़ी मौके भी प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आप जितना ज्यादा मेहनत करेंगे उतना ज्यादा सफलता भी प्राप्त होगा। यात्राओं द्वारा भी इस सप्ताह सफलता हासिल होगी एवं मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ दिन : 28, 29, 31

कुंभ- कुंभ राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आप जितना सोच समझकर, रिसर्च करके अपने प्रॉजेक्ट पर फैसला लेंगे उतना ज्यादा सुकून जीवन में हासिल होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से वक्त अनुकूल है एवं धन लाभ के सुंदर संयोग बन रहे हैं। अपने निवेश में कुछ नया सोचकर फैसला लेंगे तो बेहतर रिजल्ट सामने आएंगे। इस सप्ताह यात्राओं को करने के पैटर्न में भी बदलाव दिखाई दें रहे हैं एवं यात्राएं सफल रहेंगी। धन के मामले में व्यय ज्यादा रहेंगे। सप्ताह के आखिर में जीवन में काफी बदलाव दिखाई दे रहे हैं एवं किसी यात्रा द्वारा सफलता हासिल होगी।
शुभ दिन : 28,29, 31

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button