ट्रेंडिंगपश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में एंटर करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, ममता ने कर दिया खेला!

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) आज पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी। 26 और 27 जनवरी को अवकाश रखा गया है। यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) 28 तारीख को फिर शुरू होगी। मणिपुर से संघर्षभरी शुरुआत और असम (Assam) में हिमंत बिस्वा सरमा से टकराव के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चर्चा में है। असम सीएम ने तो कानून तोड़ने के मामले में यहां तक कह दिया है कि लोकसभा चुनाव बाद राहुल की गिरफ्तारी होगी। इस बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां  I.N.D.I.A. गठबंधन का हिस्सा हैं।  इसके बावजूद राहुल गांधी की यात्रा उनके राज्य से गुजर रही है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं दी गई।

Read Here: Latest Political News Hindi | Political Samachar Today

वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टी. एस. सिंहदेव ने कहा है कि गठबंधन के सभी दलों को एक मंच में लाना बहुत कठिन होता है। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही इंडिया गठबंधन में बिखराव शुरू हो गया है..  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के बाद गठबंधन के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। INDIA गठबंधन में लोकसभा चुनाव से पहले ही दरार पड़ती नजर आ रही है। सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ मतभेद के बाद TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। ममता बनर्जी ने कहा है कि उन्होंने कांग्रेस को जो प्रस्ताव दिया था उसे नहीं माना गया। जिसके बाद पार्टी ने अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है ।

Read Here: Latest Political News Hindi | Political Samachar Today

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने कहा कि मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई है, मैंने प्रस्ताव दिए लेकिन उसे नहीं माना गया जिसके बाद हमने तय किया है कि हम अकेले ही बंगाल में लड़ेंगे। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि ये गठबंधन चलने वाला नहीं है। विपक्षी दल सिर्फ फोटोशूट कराने के लिए इकट्ठे होते हैं । अभी और पार्टियां भी ऐसे ही बोलने वाली हैं ।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हम पहले दिन से कह रहे थे कि ये तो फोटोशूट है कुछ होने वाला नहीं है। पहले दिन से पता था कि ये गठबंधन चलने वाला नहीं है। बाकि की पार्टीयां भी ऐसे ही बोलने वाली हैं, आप थोड़ा इंतजार कीजिए। 7-8 महीने तक एक ड्रामा चलाना था तो चल गया और भी कुछ लोग बाहर आएंगे।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button