उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

BJP MLA: महिला BJP विधायक केतकी सिंह बोलीं- भरी सभा में राहुल गांधी का प्रियंका को चूमना- दुलारना गलत

राहुल पर तंज करते हुए बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने कहा कि मोदी जी की तरह दाढ़ी रख लेने से कोई मोदी नहीं हो सकता। मोदी के विचारों और चरित्र को कोई नहीं लग सकता। विधायक ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि उनके पूर्वजों ने भारत को तोड़ने का काम किया। कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा महज एक दिखावा है।

बलिया। बलिया के बांसडीह विधानसभा से बीजेपी की महिला विधायक केतकी सिंह ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी के चेहरे को चूमने और दुलार करने पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होने कहा कि राहुल का पता ही नहीं कि कहां पर क्या काम करना चाहिए और क्या नहीं। भरी सभा में राहुल ने मंच पर जिस तरह से राहुल को दुलार किया, वह गलत तरीका था।


बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भरी सभा में राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को गले में हाथ डालकर उनका चेहरा चूम ही लिया था। यह देखकर सब चकित रह गये थे। भले ही प्रियंका उनकी बहन हैं, लेकिन इस तरह की दुलार को सराहा नहीं जा सकता।

यह भी पढेंः Akhilesh Yadav: Police Headquarter पहुंचे अखिलेश यादव ने नहीं पी पुलिस की चाय, ज़हर की आशंका जताई!


बांसडीह विधानसभा से बीजेपी की महिला विधायक केतकी सिंह ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी के साथ दुलार करने वाली तस्वीर पर बड़ा बयान दिया। उनका कहना है कि यह बहुत बड़ी चिंता का विषय है। राहुल गांधी को नही पता, क्या व्यवहार करना चाहिए और क्या नहीं।


राहुल पर तंज करते हुए बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने कहा कि मोदी जी की तरह दाढ़ी रख लेने से कोई मोदी नहीं हो सकता। मोदी के विचारों और चरित्र को कोई नहीं लग सकता। विधायक ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि उनके पूर्वजों ने भारत को तोड़ने का काम किया। कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा महज एक दिखावा है। यह बात उन्होने यहां कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करने के दौरान कही।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button