ट्रेंडिंगन्यूज़

देश में बनेगी चाणक्य सेना, अत्याचार व अनाचार के खिलाफ आगे आयेगा ब्राह्मण, नामचीन 41 हस्तियों को राष्ट्रीय ब्राह्मण शिरोमणी अवार्ड

देशभर में ब्राह्मणों की चाणक्य सेना का निर्माण किया जायेगा। जो कि किसी भी अत्याचार अनाचार के खिलाफ मुखर होकर बोलेगी। साथ ही पूरे देश में ज्योतिष, वास्तु एवं कर्मकाण्ड के सेंटर स्थापित किये जायेगें। यह निर्णय सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ब्राह्मण अधिवेशन में हुआ।(राष्ट्रीय ब्राह्मण शिरोमणी अवार्ड)

नई दिल्ली। देशभर में ब्राह्मणों की चाणक्य सेना का निर्माण किया जायेगा। जो कि किसी भी अत्याचार अनाचार के खिलाफ मुखर होकर बोलेगी। साथ ही पूरे देश में ज्योतिष, वास्तु एवं कर्मकाण्ड के सेंटर स्थापित किये जायेगें। यह निर्णय सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ब्राह्मण अधिवेशन में हुआ।(राष्ट्रीय ब्राह्मण शिरोमणी अवार्ड)

ब्राह्मण समाज संघर्ष काल में जी रहा है

समारोह की अध्यक्षता करते हुए सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज संघर्ष काल में जी रहा है। उसे अपने अतीत को सुरक्षित रखते हुए वर्तमान युग के साथ सामंजस्य बैठाना है और संस्कारों को आगे बढ़ाना है।समारोह के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि ब्राह्मण सभी को दिशा दें और संस्कारों को आगे बढ़ाये तो निश्चित रूप से समाज के सभी वर्गो का उत्थान हो पायेगा।

समाज के सभी वर्गो में ब्राह्मणों का सम्मान है लेकिन आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सब एकजुट रहकर नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाएं और वर्तमान परिस्थितियों में देश और दुनिया के साथ चलते हुए भारतीय संस्कारों को पूरे विश्व में फैलायें।इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधिपति मा. जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा ने कहा कि विश्वभर के ब्राह्मणों को सामूहिक रूप से संगठित होकर कार्य करना पड़ेगा साथ ही इन्होने पण्डित सुरेश मिश्रा को पुरे विश्व में ब्राह्मणों को संगठित करने के लिये कहा।

ये भी पढ़ें- डबल मर्डरः महिला से अभद्रता पर रोकने पर गोलियां बरसाकर दो लोगों की हत्या, दो गंभीर रुप से घायल

दशा और दिशा पर प्रकाश डाला

समारोह के विशिष्ट अतिथि कानून विधि एच.सी. गणेशिया ने ब्राह्मणों की दशा और दिशा पर प्रकाश डाला, ब्राह्मण सम्मान समागन समारोह के संयोजक राकेश के शुक्ला ने महासभा की भावी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दो माह में पूरे देश में चाणक्य सेना का निर्माण किया जाएगा और 5 जनवरी को इसकी आधिकारिक घोषणा हो जायेगी।

ज्योतिष, वास्तु एवं कर्मकाण्ड के सेंटर देश में स्थापित किये जायेंगे और देशभर के ब्राह्मण संगठनों को एकजुट करके वर्ष 2023 में दिल्ली में ब्राह्मणों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा।  इस अवसर पर सुदीप तिवाड़ी शिक्षा सचिव घाटा मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट ने सर्व ब्राह्मण महासभा की शिक्षा योजनाओं में सहायता देने की घोषणा की हैं । महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

राष्ट्रीय स्तरीय इस समारोह में पूरे देश से 25 राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सभी ने सामूहिक रूप से ब्राह्मण एकता पर बल दिया साथ ही पुरे देश में ब्राह्मण संगठनों को एकजुट करने की जिम्मेवारी भी पंडित सुरेश मिश्रा को दी गई ।इस अवसर पर‘‘राष्ट्रीय ब्राह्मण शिरोमणी’’ सम्मान से प्रमुख रूप से मनमोहन रामावत-पत्रकारिता (दिल्ली) को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य राजेश्वर एवं मंगलाचरण पं. अभिषेक अवस्थी ने किया। 

political news
Neetu Pandey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button