ट्रेंडिंगन्यूज़लाइफस्टाइल

Chanakya Niti: चाणक्य के इन नीतियों का करें पालन, तनाव और विवाद से हो जाएंगे दूर

नई दिल्ली: चाणक्य नीति हमें जीवन में सफलता (Chanakya Niti) के शिखर तक पहुंचाने में प्रेरित करती है। क्योंकि इससे व्यक्ति सही और गलत की पहचान कर सकता है। आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, कूटनीति शास्त्र और समाज शास्त्र आदि विषयों के विद्वान थे।

चाणक्य नीति के मुताबिक, व्यक्ति जब तनाव और विवाद से दूर रहता है, तो उसकी सफलता की संभावना अधिक रहती है। वहीं, तनाव और विवाद से बचने के लिए चाणक्य ने कुछ बातें बताई हैं, जो आपकी सफलता में कारगर साबित हो सकती है।

गुस्से से बचें

चाणक्य कहते हैं कि क्रोध, विवाद का कारण बनता है। क्रोध करने वाले व्यक्ति से हर कोई दूरी भागता है। वहीं, क्रोध हमें हमारे अच्छे गुणों से दूर करता है। इसलिए हमें सदैव क्रोध से दूर रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Lunar eclipse: अगले महीने की इस तारीख को पड़ेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, 7 नंवबर को मनाई जाएगी देव दिवाली

कभी घमंड न करें

चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। व्यक्ति अहंकार से हमेशा दूर रहना चाहिए। ये एक ऐसा अवगुण है जो व्यक्ति की प्रतिभा को भी नष्ट कर देता है। घमंड करने वालों को लक्ष्मी जी की भी कृपा प्राप्त नहीं होती है। ऐसे में अगर आपको जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो अहंकार से दूर रहें।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button