उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

सीएम योगी बोले- सपा-रालोद गुंडाराज फैलाने की साजिश में, भाजपा कहीं अराजकता नहीं होने देगी

खतौली के मंडी स्थल पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होने कहा कि वे पहले ही मुजफ्फरनगर में विकास कार्यो के लिए आना चाहते थे। लेकिन यहां उपचुनाव के हालात होने पर अब आना हुआ है। उन्होने खतौली विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं से राजकुमारी सैनी को विजयी बनाने का आह्वान किया।

खतौली (मुजफ्फरनगर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को खतौली उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे। उन्होने भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने अपने संबोधन में विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि सपा और रालोद फिर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दंगों की साचिश कर रहे हैं। वे फिर से प्रदेश में गुंडाराज फैलाना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने इन दलों को आगाह किया। उन्होने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार है। वह किसी भी कीमत प्रदेश में कहीं भी अराजकता नहीं होने देगी। इसके लिए जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में समझा दिया जाएगा। उन्होने कहा कि था कि सपा सरकार में कानून का राज नहीं था।

यह भी पढेंः भीषण अग्निकांडः फिरोजाबाद में भीषण आग में जिंदा जलकर 6 लोग मरे, 3 घायल

खतौली के मंडी स्थल पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होने कहा कि वे पहले ही मुजफ्फरनगर में विकास कार्यो के लिए आना चाहते थे। लेकिन यहां उपचुनाव के हालात होने पर अब आना हुआ है। उन्होने खतौली विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं से राजकुमारी सैनी को विजयी बनाने का आह्वान किया।

उधर विधानसभा चुनाव से ठीक सहारनपुर निवासी तत्काल आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने इस्तीफा देकर सपा का दामन पकड़ लिया था। उन्होने चुनाव से पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। तब डा. धर्म सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को मठ में भेजने की बात कही है। धर्म सिंह सैनी ने अब मुख्यमंत्री योगी से फिर से भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button