ट्रेंडिंगतकनीकन्यूज़मनोरंजनराज्य-शहर

दिल्ली मेट्रो में अब यही रह गया था? लड़के ने लड़के को किया प्रपोज, वायरल हुआ वीडियो

Delhi Metro Viral Video: सोशल मीडिया में वायरल होने का लोगो में जमकर खुमार चढा हुआ है। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से आय दिन अजीबो गरीब कारनामें निकलकर सामने आते रहते हैं। चर्चा में आने के लिए लोग किसी भी हद तक गुजर जाने को तैयार हो जाते है। कई बार मर्यादाएं भी लांघ जाते है। कोई बिकनी पहन कर घुस रहा है तो कोई लिपलॉक करते दिख जाता है। कभी लड़के स्कर्ट पहनकर आ जाते हैं। लोग सुर्खियां बटोरने के लिए खुले आम अश्लीलता परोसने में लगे हुए हैं। तो अब जो वीडियों को लेकर चर्चा हो रही है। इसका नजारा तो हैरान ही कर रहा है। इसे देखकर आप भी कहेंगे कि यही रह गया था क्या? क्योकि यहा कोई लड़का लड़की का सीन नही बल्कि एक लड़के ने दूसरे लड़के को प्रपोज़ किया है। जो लोगों का ध्यान बखूबी अपनी ओर खीच रहा है।

वायरल वीडियो (viral video) में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मेट्रो में पैसेंजर के बीच एक लड़का गेट खुलते ही दूसरे लड़के को गुलाब का फूल देता नजर आ रहा है। इतनी ही नही गुलाब का फूल देने के बाद दोनो एक दूसरे को गले भी लगा लेते हैं। इस दौरान वहीं मौजूद लोग उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे होते हैं। ये पूरा नजारा लोग अपने अपने कैमरे में कैद कर लेते है। जो इससे पहले कभी न देखा हो।

वायरल हो रहे वीडियो के बैकग्राउंड में ‘तू ही यार मेरा” गाना (song) बज रहा होता है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो धड़ल्ले सा वायरल हो रहा है। अब तक कि हजारो बार देखा जा चुका है। सैकड़ो लोगो ने लाइक किया। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। खुद को शेयर कर पाने से भी नही रोक पाएंगे। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button