ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़

Delhi News: भाजपा का दावा, सिसोदिया की जेल में हो जाएगी हत्या !

Delhi News: दिल्ली में जारी  सियासी सरगर्मी के बीच एक ऐसा बयान सामने आया है जिसके बाद से आम आदमी पार्टी और भाजपा  के बीच  तकरार और तेज हो गई है। दरअसल सिसोदिया की  गिरफ्तारी के बाद से  लगातार एक के बाद  नए सियासी मोड़ सामने आ रहे है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग भी जारी हो गई है। दोनो में लगातार आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला  शुरू हो गया है। दोनों एक दूसरे पर निशाना साधने में लगे हुए है तो वही अब भाजपा की और से एक ऐसा बयान दिया गया है  जिसके बाद आम आदमी पार्टी  में ही खलबली मच गई।

दरअसल, विवाद कुछ इस लिए गहराया कि सिसोदिया को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया। लेकिन उन्हें जल की उस बैरक यानी कमरा नंबर 1 में रख गया है जिसमें बेहद ही संगीन मामलें के आरोपी जो खतरनाक होते हैं। एक इशारें में किसी भी दूसरे कैदी की हत्या कर देते हैं। ऐस में अब आप पार्टी के प्रवक्ता सौरभ ने एक प्रेस कांफ्रेस कर कहा  भाजपा सिसोदिया  की हत्या करना चाहती है। और वो सिसोदिया को बैरक नंबर 1 में रखकर   सारी साजिश को रच लिया गया है।

Read: Latest Politics News and Updates at News Watch India

तो वही आप के इस बयान पर भाजपा का नेता मनोज तिवारी ने उलटा पलटवार किया है। मनोज तिवारी ने साफ  तौर पर आम आदमी पार्टी यानी  की केजरीवाल पर सीधा निसाना साधा है। उन्होंने ने कहा कि सिसोदिया  को केजरीवाल मारने की कोशिश कर रही है।  ये इस पूरी जालसाजी  को मनोज  तिवारी ने  सीएम केजरीवाल पर थोपा है। मनोज तिवारी के इस बयान  से दिल्ली में  दोनों पार्टियों के बीच जंग और भी तेज हो गई। लगातार  मचे हंगामे के बाद क्या कुछ होने वाला  ये तो आने वाला समय ही तय करेंगा।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button