न्यूज़बॉलीवुड

क्या है 72 हूरों की सच्चाई, सेंसर बोर्ड के रिजेक्शन के बाद भी रिलीज किया गया ट्रेलर

72 hoorain trailer: द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी के बाद इन दिनों फिल्म 72 हूरें को लेकर विवाद शुरू कर हो गया है। इतना ही नहीं फिल्म 72 हूरें को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से साफ मना कर दिया है। इसके बाद भी मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। ट्रेलर को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया है। जानकारी के अनुसार विवाद के चलते फिल्म 72 हूरें का ट्रेलर सिनेमाघरों में नहीं दिखाया जाएगा।

क्या 72 हूरें के ट्रेलर में आतंकी हमले से लेकर हर तरह की मारकाट को दर्शाया गया है। ट्रेलर को पूरा ब्लैक एंड व्हाइट दिखाया गया है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे मासूम लोगों को जिहाद के नाम पर उनका ब्रेनवॉश किया जाता है। लोगों को लालच दिया जाता है कि उन्हें जन्नत और 72 हूरें मिलेंगी।

सदियों से कानों मे गूंज रही है 72 हूरों की कहानी

फिल्म को लेकर जोरदार विवाद छिड़ा हुआ है, लेकिन सदियों से सुनाई जा रही कहानी में जन्नत की लालच में आतंकी खुशी खुशी निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार देते हैं।जिसके बाद दुनिया भर में पकड़े जाने वाले आतंकियों से पूछा गया तो उन्होंने 72 हूरों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 72 हूरों के लिए वो जान दे भी सकते हैं और जान ले भी सकते हैं। आमतौर पर लोगों के आतंकी बनने के पीछे पैसा नहीं, बल्कि मौत के बाद काल्पनिक दुनिया तक पहुंचाने का महत्व माना जाता है। इतना ही नहीं कई आतंकी अच्छे खासे पढ़े लिखे परिवार से होते हैं, मगर इसके बाद भी वो इस रास्ते को अपनाते हैं और इसके पीछे का मक्सद सिर्फ जन्नत का जिक्र करते हैं।

हूरें का मतलब होता है अप्सरा, अगर इस्लामिक स्कॉलर की माने तो कुरान और हदीस में हूरों का जिक्र किया गया है। जैसे स्वर्ग में अप्साराएं होती हैं तो जन्नत में हूरे होती हैं। फिल्म के कई मुद्दों पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है और इसे हरी झंडी दिखाने से इनकार कर दिया है। CBFC  ने अपने एक बयान में कहा कि ये आपत्तिजनक है जो लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसे में सेंसर बोर्ड ने 72 हूरें के ट्रेलर को सर्टिफिकेट करने से मना कर दिया, हालांकि इसके बाद भी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर की स्टारर 72 हूरें का निर्माण गुलाब सिंह तंवर ने किया है। फिल्म 7 जुलाई, 2023  को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका डायरेक्शन दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले संजय सिंह ने किया है।

Aman Pandey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button