उत्तर प्रदेशक्राइमन्यूज़राज्य-शहर

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला, अज्ञात लोगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग!

Chndrashekhar Azad Attack: सहारनपुर के देवबंद पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में आजाद घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंद्रशेखर अपनी कार से देवबंद के दौरे पर पहुंचे थे। चंद्रशेखर की गाड़ी पर अचानक अज्ञात लोगों ने अचानक से फायरिंग शुरु कर दी। गोली चंद्रशेखर को छूकर निकल गई, जिससे वह वह घायल हो गए। उनकी कार पर भी गोलियों के निशान साफ देखी जा सकती है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पुलिस पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे और आजाद पर फायरिंग कर दी। चंद्रशेखर को गोली के छर्रे लगे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फायरिंग में उनकी कार के शीशे भी टूट गए। हालांकि पुलिस ने नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज भी पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके।

मामले की जानकारी देते हुए SSP डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि आधे घंटे पहले चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उनके पास से निकल गई। फिलहाल वह ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मगर घटना सामने आते ही कुछ लोगों ने इसपर राजनीति शुरू कर दी है।

Aman Pandey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button