उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Female Constable died: शादी से दो दिन पहले महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

थाना सरधना के गांव अहमदाबाद की रहने वाली गीता तालियान यूपी पुलिस में सिपाही थी। वर्तमान में उसकी तैनाती मुजफ्फरनगर एपीटी में थी। शादी के लिए गीता 14 दिन की छुट्टी लेकर घर आई थी। मंगलवार 7 फरवरी को उसकी बारात आनी थी, लेकिन उससे पहले ही वह मौत की नींद सो गई।

मेरठ। यूपी पुलिस की महिला सिपाही की दुल्हन बनने (शादी) से दो दिन पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। उसकी मंगलवार को बारात आनी थी। वह अपनी शादी होने के लिए अपने पोस्टिंग वाले जनपद मुजफ्फरनगर से 14 दिन की छुट्टी लेकर आयी थी। लेकिन उसके दुल्हन के जोड़े में घर से निकलने की बजाय अर्थी उठ गयी।

मेंहदी की रस्म कराती गीता


मृतका सरधना के अहमदाबाद गांव की रहने वाली थी। बारात आने से महज 48 घंटे पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से घर में शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढेंः Environment Friendly: चेंज ओवर एनवायरमेंट फ्रेंडली व्हीकल यात्रा पहुंची आगरा, सिटी राइड निकाली


थाना सरधना के गांव अहमदाबाद की रहने वाली गीता तालियान यूपी पुलिस में सिपाही थी। वर्तमान में उसकी तैनाती मुजफ्फरनगर एपीटी में थी। शादी के लिए गीता 14 दिन की छुट्टी लेकर घर आई थी। मंगलवार 7 फरवरी को उसकी बारात आनी थी, लेकिन उससे पहले ही वह मौत की नींद सो गई।

शादी होने की खुशी के माहौल की बजाय घर में पसरा मातम


बताया गया है कि वह अपने घर में हल्दी की रस्म के बाद गीता बाथरूम में गई और वहीं उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सरधना पुलिस और सीओ बृजेश सिंह ने गीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button