अंदर की बातट्रेंडिंगन्यूज़राजनीति

पहले परिसीमन और फिर एक देश एक चुनाव !

Political News: नेताओं के बोल के अर्थ कोई साधारण आदमी नही निकल सकते। नेताओं की कहानी तो नेता जी जानते है या फिर राजनीति की पकड़ रखने वाले लोग। चुकी राजनीति में कई भाव को समेटे हुए खेल किए जाते हैं। अगर आप एक भाव को पकड़ते है तो कोई दूसरे भाव की बात करता है। राजनीति भावहीन होती है और चरित्रहीन तो होती ही है ।और जिसका कोई चरित्र नही उसी के पीछे पूरा समाज दीवाना होता है। यह राजदारों और धनधारियों का खेल है। इस खेल का एक ही सच और वह है सत्ता। और यह सबकुछ जनता के नाम पर ही होता है। जनता को सुविधाओं के नाम पर होता है।

Read More: Latest Entertainment News Today | Entertainment Samachar
अभी कुछ ही दिन पहले संसद का विशेष सत्र चला था। खूब हंगामा मचा। इसके खूब प्रचार। ही कराए गए। अंत में पता चला कि सरकार में इस सत्र में महिला आरक्षण बिल को पास करा लिया। जब यही सब करना था तो कुछ साल पहले भी किया जा सकता था। खैर जो हुआ सो हुआ। सरकार ने वाहवाही लूटी ।संदेश दिया गया कि मोदी सरकार ने महिलाओं का हक अदा किया। यह सब चुनाव के लिए बीजेपी को जरूरी भी लगा ।लेकिन इसका लाभ बीजेपी को कितना मिलेगा यह कौन जानता है।बीजेपी के लोगों को कहा गया है कि इन बातो को जानकारी गांव गांव तक फैलाई जानी चाहिए ताकि जनता को सरकार के फैसले को जानकारी मिले।
खैर महिला बिल पास होने के बाद इसे लागू करने की बात हुई तो सरकार ने कहा कि परिसीमन के बाद इसे लागू किया जाएगा। यानी कानून आज पास होगा और लागू वर्षों बाद होगा। सवाल वही है की फिर इसे आज पास क्यों कराया गया ? कोई जवाब नही।सरकार ने यही कहा कि 2026 तक परिसीमन होगा इसके बाद महिला आरक्षण लागू होगा।

Read Here : Latest Hindi News Today | Hindi ki Tazza samachar
अब खेल देखिए परिसीमन जनगणना के बाद होता है ।2021 में जनगणना हुआ ही नहीं। सरकार क्यों नही कराया इसका कोई उत्तर भी उसके पास नही है। ठीक वैसे ही जैसे पूरी दुनिया घूमेंगे लेकिन मणिपुर में नही जायेंगे ? क्यों नही जायेंगे इसका कोई उत्तर नही। तो माना जा रहा है कि अब 2024 के चुनाव के बाद 2025 में जानगणन हो सकता है ।उसके बाद परिसीमन का काम होगा। और तब महिला आरक्षण लागू होगा। अगर अगले चुनाव में सरकार बनती या बिगड़ती है तब फिर क्या होगा यह भी अभी साफ नही है। याद रखिए इस देश में महिलाओं को कोई भी पार्टी हिस्सेदारी नही देना चाहता लेकिन सत्ता के लिए अब यह जरूरी है। बड़ी संख्या में महिला वोटर है और फिर वह आधी आबादी जो है।
परिसीमन के बाद महिला आरक्षण और फिर एक देश एक चुनाव का खेल। कह सकते है कि 2029 में ऐसा ही होगा। इस दाव पर बीजेपी बहुत कुछ लगा सकती है। बीजेपी सत्ता में लौटी तो फिर और भी कई नई बाते सामने आ सकती है ।

Read More: latest Political News Today | Political Samachar
बता दें कि पिछले दिनों 22 वें विधि आयोग की तरफ से कहा गया है कि 2029 से ही एक देश एक चुनाव का नियम लागू हो सकता है। हालाकि आयोग ने परिसीमन के बारे में कुछ भी नही का है। उसने यही कहा कि कुछ राज्यों को विधान सभाओं के कार्यकाल घटा कर या बढ़ाकर 2029 में सारे चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं। अब यह रिपोर्ट भी जल्द ही आने वाली है।कहा जा रहा है कि विधि आयोग इसी लाइन पर सिफारिस कर सकता है।
याद रहे हमारे देश में 2026 तक परिसीमन पर रोक है। उससे पहले लोकसभा की सीटों की संख्या को नही बढ़ाया जा सकता। हालाकि सरकार चाहती तो संविधान में संशोधन करके यह सीमा पहले ही खत्म कर सकती है लेकिन सरकार ऐसा क्यों करेगी। लाभ हानि की को संभावना है ।वही असली खेल है ।और खेल को कौन आज बढ़ाया है यह सबको पता है ।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button