ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीति

Ghosi ByPoll: कोई जीते कोई हारे हो घोसी के चुनौवा में..

Ghosi ByPoll: यूपी का घोसी उपचुनाव। मऊ जिले की यह सीट किसके पाले में जायेगी यह तो अभी से कुछ देर बाद ही पता चल जाएगा लेकिन परिणाम के बाद क्या कुछ होगा यह कोई नहीं जानता। जिस तरह से सपा और बीजेपी ने इस उपचनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है उससे तो यही लगता है कि घोसी का यह उपचुनाव दो दलों के बीच ही नहीं समाज के बीच भी मतभेद कर सकता है। पिछले दिनों इस सीट पर उपचुनाव हुए थे और आज मतगणना जारी है। वैसे तो आज देश के छह राज्यों की सात सीटों पर हुए उपचुनाव की भी मतगणना चल रही हैं लेकिन चर्चा सिर्फ घोसी की हो रही है। घोसी पूर्वांचल की हॉट सीट हो गई है। बीजेपी जीत जाती है तो नरेटिव यह खड़ा किया जायेगा कि बीजेपी के सामने कोई टिक नहीं सकता और सपा के खाते में यह सीट चली गई तो सपा भी यही नरेटिव गढ़ेगी कि गठबंधन के सामने बीजेपी पस्त हो गयी और आगे भी हो जाएगी।

Ghosi ByPoll

Read: Political News Update in Hindi | हिंदी समाचार | News Watch India

लेकिन अंदाजा लगाइए कि घोसी से कोई जीत कर ही क्या करेगा? क्या सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह घोसी की दशा बदल देंगे? अब तक तो घोसी नहीं बदला। वही बदहाली, वही बीमारी और वही फटेहाली। बड़ी संख्या में लोग पलायन के शिकार होते हैं। हर चुनाव के दौरान सभी पार्टियां बड़ी-बड़ी बातें जरूर करती है और वादे से जनता को तर कर जाती है। लेकिन जैसे ही चुनाव परिणाम सामने आते हैं। नेता लोग माला पहनकर आगे बढ़ जाते हैं। नेताओं को सभी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाती है। उसके परिवार और बच्चे, सम्बन्धी आगे बढ़ने लगते हैं लेकिन घोसी की जनता ताकती ही रहती है। जनता के मन में एक बात उठती है कि अगले चुनाव में इस नेता को हरा देना है। ऐसा होता भी है लेकिन फिर वही कहानी। कभी जाति के नाम पर तो कभी धर्म के नाम पर तो कभी विकास के नाम पर जनता को ठगा जाता है और घोसी का सच यही है।

घोसी में आज चाहे जिस भी पार्टी की जीत होगी उसमें जनता को क्या मिलना है। नागाड़े तो जीतने वाले बजायेंगे। खुशियां उनके लोग मनाएंगे। कल तक जो नेता जनता के पैर पकड़ते नजर आते थे अब जनता उनका पैर पकड़ेगी, लखनऊ का दौरा करती रहेगी। लोकतंत्र का यह खेल अद्भुत है। निराला है और अबूझ भी।

घोसी उपचुनाव की मतगणना तेजी से चल रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। बीजेपी के दारा सिंह एक तरफ ताल थोक रहे हैं। उनके लोग एक तरफ होली खेलने को मचल रहे हैं तो दूसरी तरफ सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह की अपनी कहानी है। उनके समर्थक भी अपनी तैयारी में है। मिठाइयां बन रही है। गुलाल अबीर लाये जा रहे हैं लेकिन यह सब कौन करेगा बस इसी का इन्तजार है।

अभी सपा नेता सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं बीजेपी नेता दारा सिंह लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। चुनाव के दिन 50 फीसदी मतदान हुए थे। कुल करीब दो लाख से ज्यादा मतों की गिनती होनी है। जीत एक ही होगी और हार तो बहुतों की होनी है। इस सीट से करीब दस उम्मीदवार नगाड़ा बजा रहे थे। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि कोई जीत ही जाएगा तो घोसी का क्या होगा?

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button