ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का तोहफाः विश्व धरोहर सप्ताह में करें ताजमहल व अन्य इमारतों का मुफ्त दीदार

आगरा में विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान ताजमहल को देखने आने वालों की भारी भीड़ के चलते ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) और जिला प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजाम किये हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों का मानना है कि शनिवार व रविवार पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होती है।

आगरा। शनिवार से विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ हो गया है। इसी के साथ ही सैलानी एक सप्ताह तक ताजमहल व अन्य ऐतिहासिक इमारतों का मुफ्त में ही दीदार कर सकेंगे। विश्व धरोहर सप्ताह में सैलानियों को यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की तरफ से  तोहफा  दिया गया है।

विश्व धरोहर सप्ताह 19 नवंबर से 25 नवंबर तक पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन ताजमहल सहित देश भर की ऐतिहासिक इमारतों में आज से सैलानी निशुल्क दीदार कर रहे हैं। इससे पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिल रहा ।

यह भी पढेंः बलात्कारः दलित किशोरियों से रेप के आरोपी दो सिपाही गिरफ्तार, फरार दरोगा के खिलाफ गैर जमानती वारंट  

आगरा में विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान ताजमहल को देखने आने वालों की भारी भीड़ के चलते ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) और जिला प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजाम किये हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों का मानना है कि शनिवार व रविवार पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होती है।

विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान निशुल्क ऐतिहासिक इमारत के दीदार करने पहुंचे सैलानी

इसके साथ ही दिल्ली व दूसरे ऐतिहासिक इमारतों में जहां प्रवेश शुल्क लगता है, वहां पर भी एक सप्ताह प्रवेश निशुल्क रहेगा। विश्व धरोहर सप्ताह में सभी ऐतिहासिक इमारतों का दीदार करने वाले सैलानियों की संख्या बढना तय है।  

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button