ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

गैस सिलेंडर फटाः लोनी में गैस सिलेंडर में विस्फोट से दो मंजिला भरभराकर मकान गिरा, तीन की मौत

गाजियाबाद। जनपद की तहसील लोनी में बुधवार को एक मकान में गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के विस्फोट से दो मंजिला मकान भरभरा कर नीचे गिर गया।

इस हादसे से मलबे में कई लोगो दब गये। इनमें तीन लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई घायल हो गये। पुलिस मौके पर पहुंचकर मलबे हटाने का काम कर रही है।  

यह हादसा गाजियाबाद के लोनी की अमन गार्डन कॉलोनी में सुबह करीब 10 बजे हुआ। यहां एक दो मंजिला मकान में गैस सिलेंडर अचानक फट गया। जिससे यह दो मंजिला मकान भरभरा कर नीचे गिर गया।  मकान में उस समय मौजूद कई महिलाएं व बच्चे मलबे में दब गए।

यह भी पढेंः RSS प्रमुख बोलेः देश में जनसंख्या के लिए समग्र नीति होनी जरुरी

हादसे की सूचना पर थाना लोनी पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही लोनी दमकल विभाग की टीम भी बुलायी गयी। कड़ी मशक्कत के बाद मकान से घायल अवस्था में 5 लोगों को निकाला गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई।

घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में लगे पुलिस अधिकारी

इस मकान में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर क्षेत्राधिकारी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय, लोनी एसडीएम संतोष कुमार राय फायर अधिकारी सुनील कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं. वे पुलिस-प्रशासन द्वारा कराया जा रहे बचाव कार्य करवाने में लगे हैं।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button