ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

IDE Blast in J&K : राजौरी में हिन्दुओं की हत्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद IDE विस्फोट,बच्चे की मौत

मनोज सिन्हा ने इस बात के संकेत दिये कि इन आतंकी घटनाओं की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी कर सकती है। इस विरोध प्रदर्शन में जम्मू कश्मीर के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्दर रैना भी पहुंचे थे। शुरु में उन्होने स्थानीय लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। बाद में उन्होने कहा कि किसी भी कीमत पर अब जम्मू कश्मीर में आंतक बर्दाश्त नहीं होगा।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राजौरी के गांव डंगरी में सोमवार को आईडीई विस्फोट (IDE Blast) से एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग घायल हो गये। इनमें एक घायल की स्थिति नाजुक बतायी गयी है। यह आईडीई (Integrated Drive Electronics) विस्फोट राजौरी में चार हिन्दुओं की हत्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन के स्थल पर हुआ। यहां पर एक और आईडीई मिला, जिसे निष्क्रिय कर दिया है।

News Watch India


बता दें की रविवार की देर शाम आतंकवादियों ने तीन हिन्दू परिवारों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। आंतकवादियों ने चार लोगों की हत्या कर दी थी, जबकि दस लोग घायल हो गये थे। इस घटना के विरोध में सोमवार को राजौरी बंद का आह्वान किया गया था। इसी बीच कुछ घंटे बाद फिर से आंतकवादियों ने (IDE Blast) घटना को अंजाम दे दिया।

यह भी पढेंःTunisha Sharma Suicide case:आरोपी शीजान की बहनों ने तुनिषा की मां को ही कटघरे में खड़ा किया !

हिन्दुओं की हत्या के विरोध प्रदर्शन में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होने कहा कि मृतकों के परिवारों को अनुग्रह राशि के रुपये में दस-दस लाख रुपये व सरकारी नौकरी दी जाएगी। गंभीर रुप से घायलों को एक-एक लाख रुपये दिये जाएंगे।


मनोज सिन्हा ने इस बात के संकेत दिये कि इन आतंकी घटनाओं की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी कर सकती है। इस विरोध प्रदर्शन में जम्मू कश्मीर के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्दर रैना भी पहुंचे थे। शुरु में उन्होने स्थानीय लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। बाद में उन्होने कहा कि किसी भी कीमत पर अब जम्मू कश्मीर में आंतक बर्दाश्त नहीं होगा।
जम्मू कश्मीर के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि इन घटनाओं के बाद सुरक्षा बलों ने चौकसी बढा दी है। हम आंतकवादियों के समूल सफाये के लिए कृत संकल्पित हैं। आंतकवादियों को पकड़ने के लिए सारे इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है। उनकी तलाश की जा रही है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button