ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

फ्रांस से 26 राफेल और तीन स्कॉर्पियन पनडुब्बी खरीदेगा भारत, योजना को मिली मंजूरी

PM Modi France Visit: रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से करीब 90 हजार करोड़ की रक्षा सौदे की मंजूरी दी है। रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा अधिग्रहण परिषद् की आज बैठक हुई जिसमें 26 राफेल (Rafale) लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पियन पनडुब्बी ख़रीदे जाने की योजना को मंजूरी दी गई। आज की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तीनों सेना के प्रमुख भी शामिल हुए थे। चीफ डिफेन्स स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी बैठक में शामिल हुए थे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा पर हैं। कहा जा रहा है कि कल दोनों देशों के बीच इन सौदों पर चर्चा हो सकती है।

rafale

Read: Todays Latest News in Hindi | आज की ताज़ा खबर

सूत्रों के मुताबिक जिन रक्षा सौदों को मंत्रालय ने स्वीकृति दी है उसके बारे में प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस में सकते हैं। जानकारी के मुताबिक नेवी के लिए चार प्रशिक्षक विमान के साथ ही 22 सिंगल सीटेड राफेल समुद्री विमान फ्रांस से मिल सकते हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय नवसेना लड़ाकू विमानों को जल्द ही हासिल करना चाहती है ताकि समुद्र में चीन के बढ़ते दबदबे को कम किया जा सके। चीन लगातार समुद्री इलाके में अपनी पैठ को मजबूत कर रहा है ऐसे में चीन को जवाब देने के लिए भारतीय नौसेना जल्द से जल्द इन लड़ाकू विमानों को लेना चाह रही है। जानकारी के मुताबिक ये सभी राफेल विमान आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य पर तैनात किये जा सकते हैं। भारत में ये दोनों विमान वाहनपोत हैं। कहा जा रहा है कि फ्रांस से ये लड़ाकू विमान मिलने के बाद भारत की समुद्री ताकत काफी बढ़ जाएगी और चीन पर नकेल कसा जा सकता है।

इसी के साथ ही प्रोजेक्ट 75 के तहत नौसेना की तरफ से रिपीट क्लोज के तहत तीन स्कॉर्पियन श्रेणी की पनडुब्बियों का भी अधिग्रहण किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक इन्हें मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड में तैयार किया जायेगा। उम्मीद है कि ये सौदे 90 हजार करोड़ के हो सकते हैं लेंटिम लगत समझौता होने के बाद ही पता चल सकता है।

भारत की तरफ से इन समझौतों में रियायत की मांग की जा सकती है। एक खबर यह भी है कि भारत यह भी चाहता है कि इन सौदों का अधिकतम हिस्सा भारत में मेक इन इंडिया के तहत। इस पर फ्रांस का रुख क्या होता है इसे देखना होगा।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button