ट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़राजनीतिराज्य-शहर

क्या बीजेपी फर्जी हिंदुत्व की आड़ में देश को गुमराह कर रही है ?

Bihar Political News: बिहार जदयू के नेता और विधान परिषद् सदस्य नीरज कुमार ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा है कि बीजेपी फर्जी हिंदुत्व की आड़ में देश को गुमराह कर रही है। नीरज कुमार आज राज्य के विद्यालयों में अवकाश को लेकर मचे घमासान पर अपनी राय दे रहे थे। कुमार ने फेसबुक लाइव के माध्यम से कई गंभीर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कोई असली मुद्दा तो है नहीं इसलिए वह फर्जी हिंदुत्व के नाम पर लोगों को गुमराह भी कर रही है और समाज को तोड़ भी रही है। लेकिन देश की जनता सब समझ रही है।

Read More: Latest Hindi News | Hindi Samachar today in Hindi

नीरज कुमार ने सवाल किया कि देश के केंद्रीय विद्यालय केंद्र सरकार के हाथ में है। और अभी केंद्र में कथित हिंदूवादी सरकार है लेकिन परेशान करने वाली बात तो यही है कि केंद्रीय विद्यालयों में महाशिवरात्रि ,रक्षाबंधन ,गोवर्धन पूजा ,भाईदूज ,रामनवमी ,अनंत पूजा और जितिया पर्व पर एक भी छुट्टी नहीं है। इससे साफ़ होता है कि बीजेपी हुंदुत्व के प्रति कितनी संवेदनशील है।
नीरज कुमार यही नहीं रुके। उन्होंने यूपी की योगी सरकार को भी घेरा। नीरज कुमार ने कहा कि योगी सरकार हिंदुत्व का दम्भ भर्ती है लेकिन योगी सरकार छठ पर मात्र एक दिन दिन की छुट्टी देती है। लेकिन सच तो यही है कि छठ यूपी में भी मनाया जाता है। पूर्वांचल के लोग छठ मनाते हैं और पूर्वांचल के बिना यूपी की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आखिर योगी सरकार छठ पर एक दिन की छुट्टी क्यों देती है जबकि छठ तीन दिनों का महापर्व है। क्या यह सब पूर्वांचलियों के साथ दोहरा व्यवहार नहीं है ?

Read Also: Latest Political News Today | Political Samachar Today in Hindi

नीरज कुमार आज पूरे रौ में थे। उन्होंने सीता मैया का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार में हर साल 17 मई को जानकी नवमी की पूजा की जाती है। बिहार में इस पर छुट्टी दी जाती है। उन्होंने बीजेपी पर दलित मानसिकता से ग्रसित होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में रविदास जयंती और कबीर जयंती पर छुट्टी दी जाती है लेकिन केंद्र सरकार केंद्रीय विद्यालयों में छुट्टी नहीं देती। इसका जवाब बीजेपी देगी ?
नीरज कुमार ने बीजेपी पर आगे हमला करते हुए कहा कि बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में भैयादूज ,गोवर्धन पूजा और जितिया पर्व पर भी छुट्टी नहीं मिलती। और बनारस के ही आईआईटी में दिवाली ,दशहरा की छुट्टी मात्र एक दिन की होती है। इस पर बीजेपी कुछ क्यों नहीं बोलती? सच तो यही है कि बीजेपी अपनी राजनीतिक सुविधा के हिसाब से हिन्दू धर्म का इस्तेमाल करती है। बीजेपी दूसरों को ज्यादा उपदेश देती है लेकिन खुद पर अमल नहीं करती। फर्जी हिंदुत्व का चोला ओढ़कर यह देश को गुमराह करती है। सबसे पहले इसे खुद को सुधारना चाहिए।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button