खेलट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

क्या है लोकसभा चुनाव और आईपीएल 2024 का कनेक्शन? विदेश में क्यों होगा IPL 2024 टूर्नामेंट?

IPL 2024 : IPL का खुमार दुनियाभर के लोगों के सिर चढ़ कर बोलता है और ये टूर्नामेंट देखने के लिए लोगों में बहुत उत्सुकता भी रहती है। लेकिन ऐसे में IPL 2024 के सीजन को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, IPL 2024 सीजन को जल्दी ही कराने की तैयारी में जुटा हुआ है उनके अनुसार अगला आईपीएल विदेश में कराएं जाने की संभावना है। क्या है इसकी पीछे की वजह जानिए आज के इस आर्टिकल में

ipl 2024

BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बहुत जल्द ही IPL 2024 सीजन कराने की तैयारी कर रहा है। जिसे लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है। लेकिन इसी बीच एक खबर ये भी सामने आ रही है कि अगले साल 2024 में आयोजित होने वाला आईपीएल विदेश में कराया जा सकता है। ऐसा करने की सबसे बड़ी वजह है 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव।

बीसीसीआई के एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 की वजह से IPL 2024 की विंडो तलाश कर इस टूर्नामेंट को जल्द से जल्द कराया जा सकता है । बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी है कि चुनाव आने वाले है। ऐसे में ये सभी चीजें हमारे प्लान में शामिल हैं।

कब से शुरू हो सकता है आईपीएल 2024

ipl 2024 teams

Read: Sports Latest News in Hindi | News Watch India

मिली जानकारी के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर अगले साल मार्च महीने में ही आईपीएल करवाया जा सकता है और अगर आईपीएल टूर्नामेंट खत्म होने की बात करें तो ये टूर्नामेंट मई महीने के बीच में खत्म किया जा सकता है।

IPL 2024 टूर्नामेंट विदेश में क्यों?

इसके बारे में जानकारी देते हुए बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी हम चुनाव और टूर्नामेंट दोनों को अच्छे से मैनेज कर चुके हैं। लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी बनी तो ही IPL 2024 को विदेश में करवाएं जाने का फैसला लिया जायेगा। टूर्नामेंट को भारत में करवाना ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। अभी इसके लिए काफी समय है, तो अभी कुछ फाइनल नहीं कहा जा सकता है।

ms dhoni ipl

आपको बता दें कि इससे पहले यानी कि पिछले आईपीएल 2023 सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम आईपीएल का खिताब जीता था। CSK ने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को 5वीं बार हराकर ये खिताब जीता था। इसके अलावा रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स दोनों बराबर सबसे ज्यादा 5-5 बार खिताब जीतने वाली टीमें बन गई हैं।

कितनी बार देश से बाहर आयोजित हुआ IPL

ipl 2024

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं होगा जब IPL विदेश में हो सकता है। इससे पहले भी 2 बार लोकसभा चुनाव की वजह से ही IPL टूर्नामेंट का आयोजन देश से बाहर कराया जा चुका है। पहली बार 2009 लोकसभा चुनाव में आईपीएल की मेजबानी साउथ अफ्रीका ने की थी और दूसरी बार 2014 में लोकसभा चुनाव की वजह से IPL को कई हिस्सों में कराया गया था। जिसमें आधा टूर्नामेंट भारत में हुआ था, जबकि बाकी मैच UAE में आयोजित करवाया गया था।

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button