ट्रेंडिंग

कर्नाटक का परिणाम: आज होगा सच झूठ का फैसला ,सर्वे एजेंसियों की भी खुलेगी पोल !

Karnataka Election Results 2023: आखिर आज वह दिन आ ही गया जिसमे कर्नाटक की जनता क अंतिम फैसला आना है। वोटो की गिनती शुरू जारी है। खबर लिखे जाने तक अभी तक के जो रुझान आये हैं उसमे कांग्रेस काफी आगे बढ़ती दिख रही है जबकि बीजेपी काफी पीछे जा चुकी है। हलकी ये रुझान है जिसमे बदलाव की भी संभावना है। जो आंकड़े सामने आये हैं उसमे कांग्रेस 127 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी 75 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। जेडीएस भी 17 से 22 सीटों पर आगे चलती दिख रही है। कुछ इलाके ने निर्दलीय या छोटी पार्टियों ने भी कमाल दिखाना शुरू किया है।


देश की निगाह इस परिणाम पर लगी है क्योंकि कर्नाटक का यह परिणाम भविष्य की राजनीति के लिए काफी अहम है। कहा जा रहा है कि अगर कांग्रेस इस चुनाव में बाजी मारती है तो उसके लिए यह चुनाव परिणाम संजीवनी की तरह होगा। उसकी आगे की राजनीति चमकेगी। पार्टी पर लगे हार का ठीकरा कम होगा और फ़ी सबसे बड़ी बात कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए संभावित गठबंधन के लिए उसकी अगुवाई महबूत मानी जाएगी।


उधर बीजेपी अगर हार जाती है तो उसके लिए यह किसी सदमे से कम नहीं होगा। उसकी दक्षिण राजनीति कमजोर होगी और सबसे बड़ी बात बीजेपी के कई नेतों पर सवाल भी उठेंगे। कई नेताओं के इकबाल पर भी सवाल खड़े होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह की राजनीति को भी अब कमतर माना जा सकता है।

Read Also : Karnataka Election Results  News in Hindi – News Watch India


इसके साथ ही इस परिणाम से परिणाम से सर्वे एजेंसियों के साख का भी पता चलेगा। देश के भीतर लम्बे समय से चुनावी सर्वे का काम कर रही एजेंसियों के लिए भी कर्नाटक का परिणाम अपनी साख बचाने के लिए काफी माना जा सकता है।
उन नेताओं की साख क भी पता चलेगा जो चुनाव के समय बड़े -बड़े दावे करते फिर रहे थे। इन नेतों में कांग्रेस के भी कई नेता शामिल है तो बीजेपी के भी अधिकतर नेता झूठा प्रचार करने से बज नहीं आये थे। इस चुनाव में रेवड़ी बंटने की कहानी पर भी सवाल खड़े होंगे। रेवड़ी का क्या असर चुनाव पर होता है और जनता क्या कुछ सोंचती है इसका भी पता चल जयेगा।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button