ट्रेंडिंग

CHRISTMAS Day के बारे में सब कुछ जानिए, कहां से लिया गया शब्द और क्यों मनाते हैं ईशाई!

Christmas Day: 25 दिसंबर, यानी  क्रिसमस डे, भगवान ईसा मसीह का आज जन्मदिन मनाया जाता है, माना जाता है कि आज ही के दिन भगवान ईसा मसीह इस धरती पर अवतरित हुए थे। क्रिस्चन धर्म को मानने वाले दुनियाभर के लोग इस दिन को बड़े धूम –धाम से मनाते हैं, आखिर क्रिसमस का यह दिन क्यों है इतना खास।

Also Read: Latest Hindi News Christmas Day । News Today in Hindi

कहां से लिया गया क्रिसमस शब्द ?

क्रिसमस शब्द क्राइस्ट मास(MASS OF CHRIST) से निकला शब्द है और क्रिसमस को पहली बार ईसाई रोमन सम्राट कॉन्सटेंटाइन के शासनकाल के दौरान 336 ईसवी में मनाया गया था। इसके बाद से ही  पोप जुलियस ने 25 दिसंबर को  ऑफिशियल जीसस क्राइस्ट का जन्म क्रिसमस दिवस  के रुप में मनाने का फैसला लिया था।

क्यों और किस धर्म के लोग मनाते हैं क्रिसमस ?

25 दिसंबर को क्रिसमस डे और साल के  बड़े दिन रूप में भी मनाया जाता है। ईसा मसीह प्रथम शताब्दी के यहूदी उपदेशक और धार्मिक नेता थे।  वह विश्व के वृहत्तम धर्म ईसाई धर्म के केन्द्रीय व्यक्ति माना जाता था। अधिकांश ईसाई धर्म के लोग मानते हैं कि  पुत्र ईशु ईश्वर के अवतार है।कहा जाता कि  इब्रानी बाइबल में प्रतीक्षित मसीहा की भविष्यवाणी की गई है। इसिलिए ईसाई समुदाय के लोगों ने इसे प्रभु ईशु के जन्मदिन के रूप में चुना, और इस दिन को  क्रिसमस कहा जाने लगा।

पूरे विश्व में क्रिसमस की धूम!

विश्व के हर शहर के साथ साथ भारत में भी क्रिसमस को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। क्रिसमस और नए साल के जश्न के साथ सर्दियों की छुट्टियों का मौसम करीब है। इसलिए देश भर के अलग- अलग शहरों को क्रिसमस और नए साल के स्वागत के लिए सजाया गया है। बेंगलुरु में भारत का सबसे ऊंचा क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसी तरह से भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, केरल और गोवा भी क्रिसमस के त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Also Read: Latest Hindi News Christmas Day । News Today in Hindi

बहरहाल दुनिया भर में क्रिसमस की धूम है, क्रिसमस का यह त्योहार दुनिया भर के क्रिस्चन धर्मालंबियों के लिए पूरे माह के लिए मनाया जाएगा। .क्रिसमस का जश्न जारी है, और लोगों की अपनी तैयारी है।नए साल का स्वागत क्रिसमस के जश्न से शुरू हो चुका है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button