उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहर

UP Politics: अखिलेश यादव पहुंचे देवरिया मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ पर किया पलटवार!

UP Deoria Latest News! देवरिया जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व CM अखिलेश यादव(Akhilesh yadav) जिला मुख्यालय के साकेत नगर में पहुंचे और देवरिया जनपद के पूर्व समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष स्व. बाबूलाल यादव के श्रद्धांजलि सभा में शिरकत किए और उन्हें पुष्प पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उसके बाद बंद कमरे में शोकाकुल परिवार से मिले। पत्रकारों से बात करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निशाने पर UP के CM मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे

और CM को माफियाओं की बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि अगर वह अपने ऊपर से मुकदमे ना हटाए होते तो उनकी लंबी चौड़ी चार्ट सीट होती। सपा प्रमुख ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार आपस में इंजन इंजन खेल रही और आपस में टकरा रही है राज्य में आपराधिक घटनाओं से लोग थक चुके है. रेप और लूटपाट की घटनाएं चरम पर है. यह भाजपा के शासन में हो रहा है क्योंकि उत्तर प्रदेश(uttar pradesh) के पास ना तो स्थाई रूप से डीजीपी है ना तो चीफ सेक्रेटरी है।

Read: Latest UP Deoria News (देवरिया समाचार) – News Watch India!

वही नगर निकाय चुनाव पर बात करते हुए कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी (samajwadi party)बड़े पैमाने पर नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करेगी क्योंकि प्रदेश की जनता में जो BJP ने प्रदूषण फैलाया है उसकी सफाई अब इस बार जनता करेगी। वहीं उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार ने विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जब गोरखपुर(Gorakhpur) में पानी बरसेगा तो लोग नाव पर चलेंगे और CM योगी आदित्यनाथ को प्रदूषण के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button