उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Leopard Rescue: तेंदुआ बागपत के रंछाड़ गांव के जंगल में कुएं में गिरा, वन विभाग रेस्क्यू में जुटा

वन विभाग के कर्मचारी Leopard Rescue करके तेंदुए को कुएं से सुरक्षित निकालने में जुट गये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि  कई दिनों से गांव रंछाड व आसपास के जंगलों में तेंदुआ देखा जा रहा था। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। अब तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीण निर्भीक होकर जंगल में जाकर काम कर सकेंगे।

बागपतः जनपद के थाना बिनौली गांव रंछाड़ के जंगल में रविवार की रात एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। यह कुआं रंछाड़ निवासी रणवीर का है।तेंदुए को निकालने के लिए वन विभाग Leopard Rescue में जुटा हुआ है।

तेंदुए को कुएं में गिरने का पता सोमवार को लगा। कुछ ग्रामीण जंगल में उस राह से गुजरे। तब ग्रामीणों को कुएं में किसी जीव के होने को आभास हुआ। ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो कुएं के अंदर तेंदुआ बैठा दिखायी दिया।  गनीमत यह थी कि कुएं में पानी न होने से वह सूखा था। इस कारण तेंदुए कुएं भी गिरने का बाद भी सही सलामत था।

यह भी पढेंः MP of Samajwadi Party : Dimple Yadav ने ग्रहण की सांसद पद की शपथ

ग्रामीणों में इसकी सूचना तुरंत पुलिस व वन विभाग को दी। इस पर वन क्षेत्राधिकारी रवि कांत चौधरी, वन दरोगा चंद किशन शर्मा, वन रक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे।कुंए में तेंदुआ गिरने से खबर के वहां उसे देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गयी। लेकिन पुलिस ने किसी को कुएं के पास नहीं जाने दिया। इसी बीच तेंदुए के बारे में सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

बागपत जनपद के गांव रंछाड़ का कुआं, जिसमें तेंदुआ गिर गया

वन विभाग के कर्मचारी Leopard Rescue करके तेंदुए को कुएं से सुरक्षित निकालने में जुट गये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि  कई दिनों से गांव रंछाड व आसपास के जंगलों में तेंदुआ देखा जा रहा था। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। अब तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीण निर्भीक होकर जंगल में जाकर काम कर सकेंगे।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button