उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

मैनपुरी लोस उपचुनावः सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने किया नामांकन, सपाईयों ने किया रिकॉर्ड जीत का दावा

मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव पांच बार विधायक रहे थे। गत 10 अक्टूबर को बीमारी के चलते उनका निधन होने से यह सीट रिक्त हो गयी थी। उपचुनाव में मुलायम सिंह की विरासत पर उनकी बड़ी पुत्रवधू डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपना नामांकन किया। नामांकन करने के लिए वे अपने पति व सपा मुखियाअखिलेश यादव व हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची थीं।

नामांकन जुलूस नें कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। नामांकन के बाद सपाईयों ने कहा कि डिंपल यादव के सामने बाकी सभी पार्टियों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होने सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की रिकॉर्ड मतों से जीत होने का दावा किया।

 समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव दोपहर को अपने पति अखिलेश यादव व अन्य सपा नेताओं के साथ मैनपुरी कलेक्ट्रेट नामांकन कराने पहुंची। नामांकन के दौरान उनके साथ पार्टी महासचिव व राज्यसभा सदस्य राम गोपाल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के प्रस्तावक रहे एडवोकेट देवेंद्र यादव व समाजवादी पार्टी मैनपुरी जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य सहित सैंकड़ों सपाई व कार्यकर्ता थे।

यह भी पढेंः लिव इन पार्टनर का मर्डरः आफताब ने प्रेमिका श्रद्धा की हत्या कर शव के कर किये थे 35 टुकड़े

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव पांच बार विधायक रहे थे। गत 10 अक्टूबर को बीमारी के चलते उनका निधन होने से यह सीट रिक्त हो गयी थी। उपचुनाव में मुलायम सिंह की विरासत पर उनकी बड़ी पुत्रवधू डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

अब देखना है कि मैनपुरी के मतदाता नेता जी की इस राजनीतिक विरासत को उनके ही परिवार को सौंपते हैं। या फिर दूसरे दलों के प्रत्याशी इस सीट पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब रहते हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button