ट्रेंडिंगन्यूज़बॉलीवुडमनोरंजन

‘बिग बॉस 13’ फेम पारस छाबड़ा ने आकांक्षा पुरी की खोली पोल, कहा – कीमत 80,000 रुपए की बताकर तोहफे में दिए किसी brand की first copy शूज

‘Big boss 13’ फेम पारस छाबड़ा इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं। जेनिफर मिस्त्री और प्रिया आहूजा के साथ गणपति पर एक गाना रिलीज हुआ है। उसी के सिलसिले में इन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा पुरी की जमकर उड़ाई धज्जियां।

आपको बता दें ‘Big Boss” फेम पारस छाबड़ा (paras chhabra) का माहिरा शर्मा से पहले आकांक्षा पुरी के साथ अफेयर था। शो के खत्म होने के बाद भी दोनों ने काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया था। 4 साल तक डेट करने के बाद अप्रैल 2023 में दोंनो एक दुसरे से अलग हो गए थे। अब दोनों के साथ ही वह रिलेशनशिप में नहीं हैं। हालांकि पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी (aakansha puri) का रिश्ता बहुत पहले ही ख़त्म हो गया था, लेकिन दोनों ने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरीं, जब आकांक्षा Big Boss OTT 2’ का हिस्सा बनीं। एक्ट्रेस ने कई बार शो में अपने पिछले रिलेशनशिप्स के बारे में बात की है। एक कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए, उन्होंने खुलासा किया था कि कैसे पारस के साथ उनका पिछला रिश्ता कभी खत्म नहीं हुआ। अब पारस ने आखिरकार आकांक्षा के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

Also Read: Latest Bollywood News in Hindi | Hindi Samachar

रिपोर्ट के साथ एक इंटरव्यू के दौरान पारस छाबड़ा से सवाल किया गया कि आकांक्षा को अपने पिछले रिश्ते को खत्म करने की जरूरत क्यों महसूस हुई। तब पारस ने बताया कि फैन्स और दोस्त उन्हें एपिसोड के वीडियो भेज रहे थे, जहां आकांक्षा ने इस रिश्ते को पूरी तरह से खत्म करने का जिक्र किया था। पारस ने बताया कि आकांक्षा पुरी के साथ उनका रिश्ता 3 से 4 साल पहले खत्म हो गया था और वह आमतौर पर अपने X के बारे में बात नहीं करते हैं। खासकर आकांक्षा के बारे में, क्योंकि वह मानते हैं कि उनकी तरफ से सब कुछ खत्म हो चुका है। हालांकि, बात फिर से सामने आई है और कई लोग कहानी का उनकी तरफ से पक्ष सुनने के लिए उत्सुक थे, इसलिए उन्होंने जवाब देने का फैसला किया।

Read More: Latest Lifestyle News in Hindi | Hindi ki Tazza Samachar

पारस ने आगे कहा, ”मुझे हैरानी है कि ‘स्वयंवर: Mika Di Vothi’ जैसे शो की विजेता बनने के बाद भी वह मेरे बारे में चर्चा कर रही हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि जब मैं “Big boss 13′ के घर में था, तो आकांक्षा (Akansha) ने मुझे जो लाल रंग के जूते उपहार में दिए थे और उन्होंने दावा किया था कि उनके दाम 80,000 रुपए है, वे वास्तव में किसी रैंडम व्यक्ति द्वारा बनाए गए कोलाब-शूज थे। वे असली नहीं बल्कि किसी brand की first copy थे। शॉर्ट में कहुं तो, जब हम रिलेशनशिप (realationship) में थे, तो उन्होंने कभी भी मुझ पर अपनी जेब से एक पैसा भी खर्च नहीं किया था।”

पारस छाबड़ा ने खोली जमकर आकांक्षा पुरी की पोल
पारस छाबड़ा ने बयान में आगे कहा, ‘मेरे अनुसार, वह चालाकी कर रही है। यहां तक कि Big Boss OTT पर भी, उसने शुरू में कहा था कि वह जद हदीद (jaid hadid) के करीब नहीं जाना चाहती थी और बाद में उसने उसे ही किस कर दिया। वह मेरा और हमारा नाम शो और इंटरव्यूज में इस्तेमाल कर रही है। लेकिन अब मैं इस चैप्टर को यहीं समाप्त करना चाहता हूं।’

शादी पर बोले पारस छाबड़ा
अपने सिंगल स्टेटस का भरपूर लुफ्त उठाते हुए पारस ने खुलासा किया कि 2010 से 2023 तक वह अलग-अलग महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। अब उनकी लाइफ में कोई नहीं है। वह अपने दोस्तों और फैमिली के साथ खुश हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि वो इन रिलेशनशिप्स के लिए नहीं बने हैं। हां शादी में भरोसा करते हैं, जब कोई सही पार्टनर (partner) मिल जाएगा, तो वो जरूर शादी करेंगे।

फिलहाल, आकांक्षा पुरी को लेकर दिए गए पारस के बयान को लेकर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button