ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Malaika Arora-Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी की अफवाहों पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट, कह डाली बड़ी बात

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस (Malaika Arora) के प्रेगनेंसी की अफवाहें बहुत तेजी से फैल रही थी और बताया जा रहा था कि मलाइका (Malaika Arora) और अर्जुन (Arjun Kapoor) अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अब इस पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया है जो ये अफवाह फैलाने वालों के लिए एक कड़ी चेतावनी भी है।

नई दिल्ली: एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora-Arjun Kapoor) अपने प्यार और रोमांस के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इनकी जोड़ी को फैंस भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और दोनों को साथ देखने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। इसी के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि बॉलीवुड की सबसे हॉट और सिज़लिंग जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई है।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस (Malaika Arora) के प्रेगनेंसी की अफवाहें बहुत तेजी से फैल रही थी और बताया जा रहा था कि मलाइका (Malaika Arora) और अर्जुन (Arjun Kapoor) अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अब इस पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया है जो ये अफवाह फैलाने वालों के लिए एक कड़ी चेतावनी भी है।

अभिनेता ने इस तरह किया रिएक्ट

बता दें सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की सबसे फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका को लेकर खबरें फैंल रही हैं कि वो प्रेगनेंट हैं। कहा जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन कपूर अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहें हैं और ये बात कपल ने लंदन में वेकेशन के दौरान अपने करीबियों को बताया था। अब इस खबर पर एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर ने रिएक्ट किया है।

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है जिसमें उन्होने ऐसी अफवाह फैलाने वालो को चेतावनी दे डाली है। अर्जुन ने लिखा है-“ये सबसे गिरी हुई चीज़ है जो आप कर सकते हैं और आप ने इसे बहुत ही कैजुअली कर दिया है। इस तरह की बेकार खबर लिखना बहुत ही अनएथिकल और इनसेंसटिव है। हम इन खबरों को इग्नोर कर रहे हैं तो मीडिया में इस तरह की बेकार खबरें लगातार फैलती जा रही है और सच की तरह दिखाई जा रही है। ये सही नही है। हमारे निजी ज़िन्दगी के साथ खेलने की हिम्मत मत करना।”

यह भी पढ़ें: TMKOC: शैलेश लोढ़ा तारक मेहता में फिर कर सकते हैं कमबैक, शो के डायरेक्टर ने ऐसे दिया हिंट

आ रहा मलाइका का शो

बता दें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपना डिजीटल डेब्यू करने जा रही हैं और रियलिटी शो मूविंग विद मलाइका लाने जा रही हैं। इस शो में वो मस्ती भरे मिज़ाज में दिखेगीं और अपने ज़िन्दगी के कई बड़े राज़ भी खोलेगीं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने डांसिंग में भी कमबैक किया है।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button