ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेशराजनीतिराज्य-शहर

कांग्रेस दफ्तर में जय श्रीराम का नारा!यह कलयुगी राजनीति की उलटबासी है!

MP Bajrang Dal News! कोई कल्पना भी कर सकता है कि कट्टरवादी बजरंग सेना से जुड़े लोग कांग्रेस का समर्थन करेंगे? कोई कह सकता है कि बजरंग दल कांग्रेस में समा जायेगा? कोई यह भी कल्पना करेगा कि बजरंगी लोग बीजेपी को गाली देंगे और बीजेपी नेताओं को कोसेंगे? लेकिन ऐसा हुआ है और हो भी रहा है। देखने वाले कह रहे है कि यह कलयुग है। कलयुग का अमृत काल। ये सभी नजारे मध्यप्रदेश में देखने को मिले। भोपाल समेत की जिलों में दिन भर कल गहमागहमी रही। बड़ी संख्या में भगवा धारण किए लोग कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। उनके कंधों पर जय श्रीराम वाला अंग रखा भी था और ललाट पर चंदन के लेप। हाथों में भगवा ध्वज जिस पर भक्त शिरोमणि हनुमान जी डोल रहे थे।


एक नही ,दो नही करीब सैकड़ों बजरंगी बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का दामन पकड़ रहे थे और कांग्रेस नेताओं के जयकारे लगा रहे थे। आज तक ऐसा देखा नहीं गया था। कांग्रेस के लोग भी भौंचक थे। सब कह रहे थे कि यह राजनीति का ट्रांसफॉर्मेशन है। बजरंगियों के बीच में खड़े थे बजरंग सेना के राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा और उनके साथ थे पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी। दीपक जोशी अभी हाल में ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। नजारा अद्भुत था। बजरंगी बीजेपी को कोस रहे थे और कमलनाथ को गले लगा रहे थे। कह रहे थे कि वे भटक गए थे। ऊंच नीच का ज्ञान खत्म हो गया था। कसम खाए कि उनका मरना जीना अब कांग्रेस के साथ ही होगा।


Read: MP Updates News on Bajrang Dal (बजरंग दल न्यूज़) – News Watch India!

यह सब नजारा चल रहा था। कमलनाथ भी उदित हो गए। कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भी। पार्टी उनको ही आगे कर इस बार का चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस की हालत पहले से काफी अच्छी है। बीजेपी में जाना भीतर से गुटबाजी जारी है वही कांग्रेस इस बार गुटबाजी से दूर बीजेपी से मुकाबला लेने को तैयार है।


तो कमलनाथ जैसे ही पहुंचे जय श्री राम के साथ अपना भाषण शुरू किया। भगवान हनुमान का भक्त खुद को बताया और कहा कि बजरंग सेना अगर कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है इसका मतलब है कि वे सच्चाई का समर्थन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश अभी घोटालों का प्रदेश बना हुआ है। यहाँ कई तरह के घोटाले किये गए ,महालोक घोटाला, नर्मदा घोटाला। ये सब भगवान के नाम पर किये गए। बीजेपी सरकार ने हमारी संस्कृति को ही ख़त्म कर दिया है। अब हमें मिलकर इसकी रक्षा करनी है।


दीपक जोशी ने कहा कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में 15 महीने तक काम किया। इन्होने गाय संरक्षण के लिए बहुत से काम किये हैं। ये असली गौ रक्षक है। बाकी के लोग दिखावा करते हैं। जोशी ने कहा कि कमलनाथ ने अपने कई समकालीन की तरह ही कभी भी धर्म की राजनीति नहीं की है। इन्होने अपने गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में हनुमा जी का विशाल मंदिर बनवाया है। मैंने बजरंग सेना से जब इस बारे में बात की तो ये सभी कमलनाथ को समर्थन देने को तैयार हो गए। बता दें कि सामाजिक और धार्मिक मुद्दों को उठाने वाली बजरंग सेना का गठन छतरपुर में 2013 में रणवीर पटोरिया ने किया था।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button