ट्रेंडिंगधर्म-कर्म

Navratri 3rd Day: नवरात्रि के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए शुभ मुहुर्त और मंत्र

नई दिल्ली: नवरात्रि के तीसरे दिन (Navratri 3rd Day) मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है. यह मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप है. बाघ पर सवार मां के शरीर का रंग स्वर्ण की तरह चमकीला है। इसी के साथ उनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है। इसी के चलते उन्हें मां चंद्रघंटा (Navratri 3rd Day) कहा जाता है।

कहा जाता है कि जब दैत्यों का आतंक बढ़ने लगा था तभी मां चंद्रघंटा ने अवतार लिया था। दस भुजाओं (Navratri 3rd Day) वाली देवी मां के हर हाथ में अलग-अलग शस्त्र विभूषित हैं। बताया जाता है कि असुरों के स्वामी महिषासुर का देवताओं के साथ भयंकर युद्ध चल रहा था। महिषासुर देव राज इंद्र का सिंहासन प्राप्त करना चाहता था। उसकी प्रबल इच्छा स्वर्गलोक पर राज करने की थी। उसकी इच्छा को जानकर सभी देवता परेशान हो गये। इसी समस्या का उपाय जानने के लिए भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश के सामने उपस्थित हुए।

ये भी पढ़ें- रावण वध के बाद मंदोदरी ने विभीषण से क्यों किया था विवाह, जानें क्या है सच?

कहा जाता है कि देवताओं की बात सुनने के बाद तीनों को ही क्रोध आ गया। क्रोध के कारण तीनों के मुख से जो ऊर्जा उत्पन्न हुई उससे देवी का अवतरण हुआ। देवी को भगवान शंकर ने अपना त्रिशूल औऱ भगवान विष्णु ने अपना चक्र प्रदान किया। इसी के साथ अन्य देवी देवताओं ने भी उन्हें अपने अस्त्र सौंप दिये।

देवराज इंद्र ने देवी को एक घंटा दिया तो सूर्य ने अपना तेज और तलवार उन्हें सौंपी। सवारी के लिए सिंह प्रदान किा गया। जिसके बाद मां चंद्रघंटा (Navratri 3rd Day) महिषासुर केपास पहुंची। मां को देखते ही महिषासुर को अपने काल का आभास हो गया। युद्ध में मां ने महिषासुर का संहार किया और देवताओं को उसके आतंक से मुक्त किया।

मां चंद्रघंटा का आराधना मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

देवी मां को लगाएं इसका भोग

मां चंद्रघंटा को दूध और उससे बनी चीजों का भोग लगाएं और और इसी का दान भी करें.

पूजा का महत्व

मां चंद्रघंटा की कृपा से  ऐश्वर्य और समृद्धि के साथ सुखी दांपत्य जीवन की प्राप्ति होती है. विवाह में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं.

पूजा का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 AM से 05:24 AM

विजय मुहूर्त- 02:11 PM से 02:59 PM

गोधूलि मुहूर्त- 05:59 PM से 06:23 PM

अमृत काल- 09:12 पी एम से 10:47PM

रवि योग- 05:52 AM, सितम्बर 29 से 06:13 AM, सितम्बर 29

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button