क्राइमट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

एनसीआरबी का खुलासा : दो साल में देश की 13 लाख लड़कियां गायब !

Women Missing Report : पिछले सप्ताह संसद में गृह मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो (NCRB) के दो साल के आंकड़े पेश किये गए। इस आंकड़े ने देश में सनसनी फैला दी है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले दो साल में ही देश की करीब 13 लाख लड़कियां गायब हुई है। इनमें से 10,61,648 महिलाओं की उम्र 18 साल से ज्यादा बताई गई है जबकि 2,51,430 लड़कियों की उम्र 18 साल के कम बताई गई है। संसद में पेश ये आंकड़े 2019-2021 के बीच के हैं।

NCRB

इन आंकड़ों को देखकर कई सवाल उठ रहे हैं। बड़ा सवाल ये है कि तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच देश की लड़कियां कैसे गायब हो रही है? कौन इन लड़कियों को गायब कर रहा है और फिर ये लड़कियां कहां पहुंचाई जा रही है? पुलिस भी इन आंकड़ों को जानकर दंग है। जहां एक तरफ मणिपुर, राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार से लेकर बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे शोषण पर संसद के भीतर और बाहर सवाल उठ रहे हैं, इसी बीच गृह मंत्रालय के ये आंकड़े कई सवाल कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगर देश का सच यही है तो लड़कियां कैसे सुरक्षित रह सकती है ?

संसद द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक गायब लड़कियों में सबसे ज्यादा मामले मध्यप्रदेश के है। आंकड़ा बता रहा है कि पिछले दो साल में ही मध्यप्रदेश से 1,60,180 महिलाएं और करीब 38234 लड़कियां गायब हुई है। इसके बाद बंगाल का नंबर है जहां से करीब 156905 महिलाएं और 36606 लड़कियां गायब हुई है। तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है जहां से 178400 महिलाएं और 13033 लड़कियां गायब हुई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि ये लड़कियां गई है। कैसे गायब हुई है ? और इन लड़कियों का वर्तमान स्टेटस क्या है ? इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

women missing report

Read: Latest News in Hindi | News Watch India

इसी तरह ओडिशा से पिछले तीन साल में 70222 महिलाएं और 16449 लड़कियां गायब हुई है जबकि छत्तीसगढ़ में इसी दौरान 49116 महिलाएं और 10187 लड़कियां लापता हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली से सबसे ज्यादा लड़कियां गायब हुई है। दिल्ली से 61054 महिलाएं और 22919 लड़कियां गायब हुई है। दिल्ली में गायब होने वाली महिलाओं के ये आंकड़े दो साल के हैं। जम्मू कश्मीर से भी 8617 महिलाएं और 1148 लड़कियां लापता हुई हैं।

हालांकि संसद में सरकार ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह के कदम उठाये जा रहे हैं। सरकार ने कहा है कि देश में ऐसे अपराध को रोकने के लिए आपराधिक कानून अधिनियम 2013 लागू किया गया है जिसमें 12 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ यौन संपर्क करने के लिए मौत की सजा का प्रावधान है।

कहने के लिए देश के भीतर महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए हर तरह के कानून की बात तो रही है लेकिन जो आंकड़े दिख रहे हैं उससे लोग अब डरने लगे हैं। जनता भी कह रही है कि जब कानून का पालन हो रहा है तो लड़कियां कैसे गायब हो रही है ? इस पर कोई जवाब नहीं आता। सभी राज्य सरकार यही कहती है कि अपराधियों को पकड़ने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है लेकिन सच यही है कि लड़कियां गायब हो रही है और इन लड़कियों के साथ क्या कुछ हो रहा है, किसी को कोई पता नहीं।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button