न्यूज़बड़ी खबर

बरसात में आफतः वर्षा के पानी में तैरता मिला मगरमच्छ, कालोनीवासियों ने ही किया रेस्क्यू

कासगंज। लगातार हो रही बारिश के चलते पानी में बहकर एक मगरमच्छ रिहायशी कॉलोनी में पहुंच गया। नाली के पानी में मगरमच्छ देखकर लोगों में हड़कंप मचा गया। कालोनीवासी ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किये जाने से राहत की सांस ली।

यह मामला कासगंज की नदरई गेट इलाके के अम्बिकापुरी कॉलोनी का है। यहां अम्बिकापुरी में रहने वाले लोगों ने शनिवार शाम कालोनी में एक मगरमच्छ को दोखा। मगरमच्छ बरसात के पानी के साथ नाली में तैर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढेंःसीएम के निर्देशः अंकिता हत्याकांड की जांच SIT करेगी, मुख्य आरोपी के भाई-पिता भाजपा से निष्कासित

अम्बिकापुरी कॉलोनी का आरोप है कि सूचना के घंटों बाद भी वन विभाग की टीम का कोई सदस्य नहीं पहुंचा। इस पर स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए स्वयं मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। जिसकी सर्वत्र तारीफ की जा रही है।

कालोनीवासी मगरमच्छ को बांधकर एक ऑटो रिक्शा में रखकर उसे दूर ले जाकर नदी में छोड़ आये। कालोनीवासियों ने इसकी वीडियो भी बनायी है। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button