उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Nikki Yadav Murder: मुख्य आरोपी साहिल के पिता व भाईयों सहित पांच गिरफ्तार, पत्नी के मायके में भी सन्नाटा

साहिल को लगाने लगा था कि पुलिस उसे अब निक्की की हत्या किसी भी क्षण गिरफ्तार कर सकती है। इसलिए उसने 14 फरवरी को सुबह ही अपनी पत्नी के सामने एक लड़की की हत्या करना की बात बता दी थी। उसने उसे तुरंत मायके जाने के लिए कहा था। इसके बाद साहिल की पत्नी ने अपनी मां को फोन करके उसे तुंरत गांव बुलावाने के लिए कहा था। साहिल की पत्नी के पिता नहीं हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। मां ने ही उसे पाला पोसा था। साहिल की उसकी शादी दिसंबर, 2022 में तय हुई थी।

नई दिल्ली। झज्जर के गांव खेड़ी खुम्मार की रहने वाली निक्की यादव हत्याकांड में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बझ बढ रही है, रोज नये-नये खुलासे हो रहे हैं। पुलिस का दावा है कि निक्की की हत्या के जानकारी साहिल के पिता, दो दोस्तो व दो भाईयों को थी। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। निक्की की हत्याकांड में अब तक आधा दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


दिल्ली पुलिस के अपराध शाखा के पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल गहलोत से पूछताछ के बाद उसके पिता वीरेन्द्र सिंह, भाई आशीष, चचेरे भाई नवीन, दोस्त लोकेश व अमर को गिरफ्तार किया है। इनमें नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।


पुलिस का दावा है कि जब इस मामले में साहिल को लगाने लगा था कि पुलिस उसे अब निक्की की हत्या किसी भी क्षण गिरफ्तार कर सकती है। इसलिए उसने 14 फरवरी को सुबह ही अपनी पत्नी के सामने एक लड़की की हत्या करना की बात बता दी थी। उसने उसे तुरंत मायके जाने के लिए कहा था। इसके बाद साहिल की पत्नी ने अपनी मां को फोन करके उसे तुंरत गांव बुलावाने के लिए कहा था। साहिल की पत्नी के पिता नहीं हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। मां ने ही उसे पाला पोसा था। साहिल की उसकी शादी दिसंबर, 2022 में तय हुई थी।


उधर साहिल से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि साहिल गहलोत व निक्की यादव ने अक्टूबर, 2020 में ही ग्रेटर नोएडा के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। पुलिस ने दोनों की शादी का प्रमाण पत्र भी बरामद किया है। साथ ही उस मंदिर के पुजारी से भी जानकारी हासिल की। दोनों की शादी का फोटो भी बरामद किया है।


दिल्ली के मितराऊ गांव के साहिल गहलोत ने 10 फरवरी को अपनी प्रेमिका निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। प्रेमिका की हत्या कर साहिल ने अगले दिन यानी 10 फरवरी बहादुरगढ के एक गांव की युवती से सामाजिक रुप से शादी कर ली थी, जबकि साहिल निक्की से भी पहले ही शादी कर चुका था।


उधर निक्की यादव के माता-पिता का कहना का है कि उन्हें साहिल व निक्की की शादी की कोई जानकारी नहीं थी। निक्की की मां का कहना है कि यदि निक्की उनसे कहती तो वे साहिल के साथ ही शादी कर देते। वे खुले विचारों के हैं। उधर निक्की के रिश्ते के भाई जगदीश का कहना था कि निक्की की हत्या करने के बाद साहिल ने उसका मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था। कई दिन उसका फोन बंद रखा था।

यह भी पढेंः Samajwadi Party Leader dies: मुलायम सिंह के करीबी रहे सपा नेता रामस्वरूप सिंह गौर नहीं रहे

कई दिन बाद निक्की का फोन ऑन होने पर जब निक्की के पिता सुनील यादव ने कॉल की तब साहिल ने फोन रिसीव किया। साहिल ने बताया था कि निक्की बाहर घूमने गयी है और फोन उसके पास छोड़ गयी है। इसी बात से वह शक के घेरे में आया गया और पुलिस ने हिरासत में लेने पर उसने निक्की की हत्या की बात स्वीकार कर ली थी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button