खेलट्रेंडिंग

ODI World Cup: भारत और पाकिस्तान मैच शेड्यूल में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान ने टेके तीसरी बार घुटने

ODI World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का बहुचर्चित मुकाबला 15 अक्टूबर को होंना था लेकिन अब 15 अक्टूबर की बजाय 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसके अलावा हैदराबाद में होने वाला टीम पाकिस्तान (team pakistan) और श्रीलंका (srilanka) के बीच 12 अक्टूबर को नहीं बल्कि 10 अक्टूबर को खेलेगी. जिससे भारत के खिलाफ मैच से पहले 3 दिन का वक्त मिल जाएगा। बता दें पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने 2 मुकाबलों की तिथि में बदलाव के चलते ICC और BCCI के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।

ODI World Cup

आपको बता दें 15 अक्टूबर से नवरात्रि का आगमन है जिसको देखते हुए भारत और पाकिस्तान मैच एक दिन पहले कराया जा रहा है। ICC और BCCI ने PCB से उसके 2 मैचों के कार्यक्रम में बदलाव के लिए संपर्क किया था। PTI के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद जल्दी ही संशोधित कार्यक्रम जारी करेगी, क्योंकि कुछ और मैचों के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान पहले भारत आने को तैयार नहीं था और जब तैयार हुआ तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने (ODI World Cup) को तैयार नहीं था। बाद में वह न केवल भारत आने को तैयार हुआ, बल्कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने को भी तैयार हो गया। अब बदले हुए शेड्यूल के मुताबिक खेलने को भी तैयार है। इस तरह से भारत ने पाकिस्तान को उसके पूर्व क्रिकेटरों के खिलाफ 3 बार घुटने टेकने के लिए मजबूर किया।

Read: Sports Latest News in Hindi | News Watch India

वहीं दूसरी तरफ, एशिया कप 2023 को लेकर भी सारी चीजें तय हो गई हैं। टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। वह अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी। इस प्रकार पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका भी मेजबानी करेंगा।

पाकिस्तानी टीम का ICC World cup 2023 के आने वाले मुकाबले इस प्रकार है

  • 6 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, हैदराबाद
  • 12 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, हैदराबाद
  • 15 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम भारत(india), अहमदाबाद
  • 20 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु
  • 23 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई
  • 27 अक्टूबर: पाकिस्तान (pakistan) बनाम दक्षिण अफ्रीका(south africa), चेन्नई
  • 31 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, कोलकाता
  • 4 नवंबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु
Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button