ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

और लाल किले से PM मोदी ने जनता से मांगा भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण के खिलाफ लड़ने का आशीर्वाद!

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने लाल किले के प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हुए विकसित भारत बनाने के सपने का जिक्र किया और कहा कि देश के विकास में सभी समस्याओं की जड़ में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण जैसी समस्या है। हम इन तीनों बुराइयों के खिलाफ लड़ रहे हैं आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए।

pm modi

Read: लाल किले से PM मोदी के भाषण के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस समारोह से रहे दूर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार ने इस देश को बुरी तरह से जकड़ रखा है हमें पूरी ताकत के साथ इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। इसके खिलाफ हमें देश में नफरत का माहौल बनाना होगा जैसे की हम गंदगी के खिलाफ नफरत करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने परिवारवाद पर भी चोट किया। उन्होंने कहा कि परिवारवाद ने देश को नोच लिया है। परिवारवाद और तुष्टिकरण लोकतंत्र के लिए बीमारी है। यह प्रतिभाओं के लिए दुश्मन है। तुष्टिकरण पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा यह देश के राष्ट्रीय चरित्र पर दाग लगा दिया है।

अपने भाषण में पीएम (PM Modi) ने हर क्षेत्र में सुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता की वकालत की। उन्होंने कहा कि यह निष्पक्षता ही है कि लोग हम पर विश्वास कर रहे हैं। काम के आधार पर लोगों ने हमें 2019 में भी मौका दिया। अब आने वाले पांच साल बड़े उपलब्धियों के होंगे और एक बार फिर से वे उपलब्धियों को लेकर लाल किले पर आपके सामने आएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अगले साल चुनाव जीतकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की ओर इशारा करते हुए कहा लाल किले की प्राचीर से वे अगले साल भी देश के विकास और उपलब्धियों को लेकर आपके सामने आएंगे और जनता को जवाब देंगे।

PM मोदी पर लालू और खरगे का तंज

प्रधानमंत्री (PM Modi) के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री पर हमला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा है कि आप अगले साल झंडा जरूर फहराएंगे। लेकिन लाल किले पर नहीं। आप अपने घर में झंडा फहराएंगे। उधर पटना से लालू यादव ने भी हमला करते हुए कहा है कि अगले साल इंडिया की सरकार बनने जा रही है। कोई मुगालता में नहीं रहे। देश की जनता को ज्यादा भ्रमित करने की जरूरत नहीं है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button