धर्म-कर्मन्यूज़

सावन का 7वां सोमवार और नाग पंचमी का संयोग एक साथ, महादेव की कृपा पाने के लिए जाने पूजा का शुभ मुहुर्त और पूजा विधि

Seventh Sawan Somwar 2023 and Nag Panchami: इस बार सावन का महीना बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस साल महादेव का यह प्रिय महीना 59 दिनों का है। इस कारण से सावन में कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं। अब तक 6 सोमवार बीत चुके हैं और सावन का 7वां सोमवार 21 अगस्त 2023 को है। आपको बता दें 7वां सोमवार के दिन बड़ा शुभ योग बन रहा है, क्योंकि इस दिन नाग पंचमी (Nag Panchami) भी पड़ रही है। ऐसे में इस दिन पूजा करने से महादेव के साथ-साथ नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। तो चलिए जानते हैं इस लेख के जरिए सावन के 7वें सोमवार और नाग पंचमी (Nag Panchami) का शुभ मुहुर्त और पूजा विधि

 Nag Panchami

Read: शुभ या अशुभ जानें क्या कहता है आपकी हथेली में बना आधा चांद | News Watch India

7वां सावन सोमवार 2023

21 अगस्त 2023 को सावन का 7वां सोमवार है। इसी दिन सावन के 7वां सोमवार के साथ-साथ नाग पंचमी (Nag Panchami) भी मनाई जा रही है और नाग पंचमी पर महादेव के गण नाग देवता का पूजन किया जाता है।

महादेव और नाग देवता की पूजा का शुभ मुहुर्त

  • पूजा का शुभ मुहुर्त सुबह 06.21 मिनट से सुबह 08. 53 मिनट तक
  • उत्तम मुहुर्त- सुबह 09. 31 मिनट से सुबह 11. 06 मिनट तक
  • प्रदोष काल मुहूर्त-शाम 05. 27 मिनट से रात 08. 27 मिनट तक

7वें सोमवार के दिन नाग पंचमी का संयोग

सावन के 7वें सोमवार के दिन नाग पंचमी भी है। ऐसा कहा जा रहा हैं नाग देवता और सावन सोमवार की पूजा का एक साथ संयोग बहुत ही शुभ है।

नाग पंचमी पूजन विधि

  • नाग पंचमी वाले दिन वासुकी, पद्म, अनन्त, महापद्म, तक्षक, कर्कट, शंख, कुलीर, कालिया और पिंगल नामक देव नागों की पूजा की जाती है।
  • इस दिन घर के दरवाजे पर सांप की 8 आकृति बनाएं।
  • उसके बाद हल्दी, चावल, रोली और फूल चढ़ाकर नागदेवता का पूजन करें।
  • मिठाई का भोग चढाकर नाग देवता की कथा पढ़ें।
  • अंत में कच्चा दूध में घी, चीनी मिलाकर उसे लकड़ी पर रखें गए सांप को चढ़ाए।
Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button