Live UpdateSliderराजनीति

Political samachar Today in Hindi : पांच राज्यों में कांग्रेस और आप का गठबंधन ,क्या बदलेंगे समीकरण ?

Political samachar Today in Hindi Live | India alliance news update Today

Political samachar Today in Hindi Live: कुछ दिन पहले तक यह कहा जा रहा था कि इंडिया गठबंधन (Political samachar Today in Hindi Live) असफल हो गया। जैसे ही नीतीश कुमार ने पाला बदला तब से ही इस बात की खबर सामने आने लगी थी कि अब इंडिया गठबंधन का खेल ख़त्म हो गया। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सबसे पहले यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन हुआ। कांग्रेस को यूपी में 17 सीटें मिली। बाकी सीटों पर सपा और उसकी सहयोगी पार्टियां चुनाव लड़ेगी।

याद रहे इस गठबंधन की सबसे बड़ी बात यही है कि यूपी के 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन (Political samachar Today in Hindi Live) की तरफ से एक सीट एक उम्मीदवार खड़े होंगे। इससे बीजेपी को परेशानी बढ़ेगी क्योंकि अभी तक जब एक सीट पर कई उम्मीदवार खड़े हो रहे थे और इसका लाभ बीजेपी को मिल रहा था। वोटों के बंटवारे के बटवारे का सबसे ज्यादा लाभ बीजेपी को मिल रहा था। जाहिर है यूपी में इंडिया गठबंधन ने बीजेपी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

इसके बाद दिल्ली की कहानी बड़ी मुश्किल बनी हुई थी। यहाँ आप पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का पेंच फंसा हुआ था लेकिन अब उसका भी ऐलान हो गया है। दिल्ली की तीन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार खड़े होंगे जबकि चार सीटों पर आप लड़ेगी। आज इस बात का ऐलान भी कर दिया गया। पंजाब में दोनों पार्टियों के बीच सहमति नहीं बनी है। हालांकी हरियाणा में एक सीट पर आप लड़ेगी जबकि 9 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। कुरुक्षेत्र सीट पर आप पार्टी लड़ेगी।

कांग्रेस और आप के बीच गुजरात ,गोवा और चंडीगढ़ में भी सीटों का बंटवारा हुआ है। पंजाब और चंडीगढ़ में दोनों पार्टियां अलग -अलग चुनाव लड़ेगी लेकिन इसमें सामंजस्य होगा। गुजरात में लोकसभ की 26 सीटें है। इसमें 24 सीट पर कांग्रेस लड़ेगी जबकि दो सीट पर आप लड़ेगी। आप को जो सीट दी गई है उसमे भरुच और भावनगर शामिल है। और गोवा में भी दोनों सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी।

आप नेता आतिशी ने कहा है कि अब इंडिया गठबंधन (India alliance ) मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। हम इसकी सफलता के लिए काम कर रहे हैं। सीट बंटवारे पर समय जरूर लगा है लेकिन अब सब ठीक हो गया है। अब हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बेहतर परिणाम देंगे।(Political samachar Today in Hindi Live) अब पांच राज्यों में जिस तरह से आप और कांग्रेस के बीच सीटों पर सहमति बनी है इससे बीजेपी की परेशानी बढ़ गई है। आगामी चुनाव में अब दावे के साथ यह नहीं कहा जा सकता कि जीत एकतरफा होगी। और ऐसा होता है तो बीजेपी की मुश्किलें आगे और भी बढ़ सकती है। अब तक पंजाब, गुजरात ,दिल्ली और हरियाणा में सभी सीटों पर जीत हासिल करती रही है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button