ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

President in Sukhoi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई जेट से भरी उड़ान, प्रतिभा पाटिल के बाद बनी ऐसी दूसरी महिला राष्ट्रपति

Droupadi Murmu In Sukhoi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को पायलट के रूप में नजर आईं. राष्ट्रपति मुर्मू अपनी पारंपरिक पोशाक साड़ी की जगह एयरफोर्स पायलट (Air Force Pilot) की पोशाक पहने नजर आईं. यह  भव्य नजारा था असम के तेज एयरफोर्स स्टेशन (Air Force Station) का, जहां राष्ट्रपति ने एयर फोर्स के लड़ाकू विमान सुखोई (Sukhoi) से उड़ान भरी.

उड़ान भरने के ठीक थोड़ी देर बाद राष्ट्रपति मुर्मू (President Murmu) के सुखोई विमान ने तेजपुर स्टेशन पर सुरक्षित लैंडिंग की. इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं. इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल सुखोई में उड़ान भर चुकी हैं. उन्होंने 2009 में पुणे वायु सेना बेस से सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरी थी.

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई के एमके-30आई से उड़ान भरी. यह दो सीटों वाला लड़ाकू विमान है, जिसे रूस ने विकसित किया है. भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने लाइसेंस के तहत इसका निर्माण किया है.

असम के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति

शनिवार को गुवाहाटी से राष्ट्रपति तेजपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशन पहुंची. यहां पर एयर मार्शल एसपी धारकर ने सुप्रीम कमांडर का स्वागत किया.देश के राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बाद द्रौपदी मुर्मू का असम का यह दूसरा दौरा है. राष्ट्रपति के पहुंचने पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट कर स्वागत किया है.

ये भी पढ़े… Online IPL News: ऑनलाइन सट्टेबाजी वाले सावधान, सरकार ने किये नियम तय

असम के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिन के असम दौरे पर हैं. आपको बता दें कि, महामहिम 6 अप्रैल को असम पहुंची थीं. पहले दिन उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का उद्घाटन किया. इसके बाद 7 अप्रैल को राष्ट्रपति ने माउंट कंचनजंगा (mount kanchenjunga) अभियान-2023 को हरी झंडी दिखाई. शुक्रवार को दो दिवसीय गज महोत्सव का उद्घाटन किया और उसके बाद गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने पर आयोजित जश्न में शामिल हुईं.

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button