ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Priyanka Chopra In Lucknow: भारत आते ही लखनऊ दौरे पर आईं प्रियंका चोपड़ा, आंगनबाड़ी में बच्चों और महिलाओं से की मुलाकात, पोषण आहार की ली जानकारी

प्रियंका (Priyanka Chopra In Lucknow) को 2016 में ‘ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर’ के रूप में नियुक्त किया गया। वह बच्चों के अधिकारों तथा लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीडिया पैनल चर्चाओं में भी भाग लेती रहती हैं। 

नई दिल्ली: यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर और फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra In Lucknow) दो दिन के लिए लखनऊ पहुंची है। इस दौरान वह कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी ली। प्रियंका निगोहां के लालपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं और बच्चों के पोषण आहार के बारे में जानकारी ली।

प्रियंका (Priyanka Chopra In Lucknow) को 2016 में ‘ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर’ के रूप में नियुक्त किया गया। वह बच्चों के अधिकारों तथा लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीडिया पैनल चर्चाओं में भी भाग लेती रहती हैं। 

वह भारत में जिन प्रमुख यूनिसेफ अभियानों से जुड़ी हुई हैं, उनका लक्ष्य किशोरियों और युवतियों को जीवन कौशल, उद्यम और नेटवर्किंग के कौशल का प्रशिक्षण देकर उन्हें मजबूत बनाना है। उन्होंने यूनिसेफ के अभियानों का प्रचार करने में भी मदद की है। 

यह भी पढ़ें: Samantha-Naga Chaitanya: तलाक के बाद भी नागा चैतन्य करते हैं पूर्व पत्नी समांथा की फिक्र, कॉल कर लिया एक्ट्रेस का हाल-चाल

इसके पहले प्रियंका चोपड़ा बिजनौर रोड स्थित औरंगाबाद के प्राथमिक विद्यालय गईं और स्कूली गतिविधियों में शामिल हुईं। उन्होंने बच्चों से बात कर खानपान की जानकारी ली। प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों से शिक्षा व उनके पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। इस कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण महिलाएं और बच्चे भी उनसे मिलकर काफी खुश हुए। 

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button