उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगबड़ी खबर

बदली-बदली नजर आने लगी राम की नगरी, स्वागत की चल रही जोरदार तैयारी…

Ram Mandir Latest News: जिस पल का हर कोई इंतजार कर रहा था अब वो पल सिर्फ कुछ ही दिन दूर है, हर कोई इंतजार कर रहा है कि कब मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम कब अपने घर में विराजेंगे, कैसा नजारा होगा जब अयोध्या सज धज कर तैयार होगी, राम के स्वागत के लिए।वैसे तो सनातन संस्कृति की विरासत का शहर अयोध्या आधुनिक विकास की रफ्तार के साथ सभ्यता और संस्कारों का नया अध्याय गढ़ रहा है। प्रमु राम अपने स्थाई मंदिर में विराजमान हों उससे पहले अवधपुरी का अद्भुत और आलौकिक स्वरूप सारे संसार को त्रेतायुग की अयोध्या का अहसास करा रही है। वैसे तो आज की अयोध्या बदली-बदली नज़र आ रही है। विकास के पैमानो पर अयोध्या के चाक-चौबारे, घाट, मंदिर सब अकल्पनीय शुकून देने वाले हैं। अयोध्या का विस्तार राजा राम की उसी परिकल्पना का सार है जो सदियों से लोगों के सपनों का आधार रही है। बदलाव की तस्वीर रामकी पैड़ी की खूबसूरती दिख रही है। एक रंग में मंदिर हैं, राम की पैड़ी में स्नान कर रहे हैं। नई अयोध्या की तस्वीर उस संकल्प का हिस्सा है जिसे पूरा करने के लिए कई साधु संत आजीवन संघर्ष करते रहे। आज जब सपने साकार हो रहे हैं तो सरयू के तट भी संवरे हैं और घाटों की अहमियत भी नज़र आ रही है।

Also Read: Latest Hindi News Political News । Assembly Election news In Hindi

रामकी पैड़ी में बदलाव दिख रहे हैं पहले सफाई नहीं थी अब काफी अविरलता है श्रद्धालु डुबकी लगाने बड़ी संख्या में आते हैं। रामकी पैड़ी अयोध्या की कई पीढ़ियों की साक्षी रही है। रामकी पैड़ी ने अयोध्या के तमाम उतार चढ़ाव देखे हैं। यही राम की पैड़ी आज अयोध्या में हो रहे बदलाव की गवाह बन रही है। जिसका उत्साह आज की पीढ़ी में भी दिख रहा है।रामकी पैड़ी अयोध्या की प्राचीन धरोहर है जिसे आधुनिकता की आध्यात्मिक अहमियत के लिहाज से संवारा गया है। यहां आपको ऐताहिक महत्व का भी आभास होगा और आज के दौर की जरूरतें भी दिखाई देंगी।

राम की पैड़ी पर बदलाव महापुरुषों की मूर्तियां उकेरी गई हैं। पूर्वजों का देखा गया सपना साकार होते देख आज की पीढ़ी उत्साहित है। विकास के साथ साथ अयोध्या में बढ़ रही सहूलियत नौजवानों के सुनहरे भविष्य के सपनों को नए पंख लगा रही है।

Also Read: Latest Hindi News Political News । Assembly Election news In Hindi

अयोध्या का नया अध्याय सिर्फ इसकी धार्मिक मान्यता नहीं बल्कि विकास यात्रा से भी जुड़ा है। इस विकास यात्रा में बहुत कुछ हो चुका है और भविष्य में बहुत कुछ होना बाकी है। जिसे लेकर हर अयोध्या वासी सरयू की लहरों में उत्साह की डुबकी लगा रहा है। विकास को लेकर एक विजन के साथ काम शुरू किया गया है जिसकी बानगी अयोध्या में हर चौराहे पर दिखने लगी है। आज पूरी अयोध्या नगरी विकास का मॉडल बन चुकी है। पूर्वजों का देखा गया सपना साकार होते देख आज की पीढ़ी उत्साहित है। विकास के साथ साथ अयोध्या में बढ़ रही सहूलियत नौजवानों के सुनहरे भविष्य के सपनों को नए पंख लगा रही है।  अब सभी को 22 जनवरी का इंतजार है, जब मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम अपने घर में विराजेंगे, वो नजारा अकल्पनीय, अद्भूत होगा।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button