ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Robbie Coltrane Dies: नही रहें दुनिया के चहेते हैरी पॉटर के हैग्रिड, 72 साल की उम्र में सबको कह गए अलविदा

नई दिल्ली:  हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर दर्शकों के सामने आई है। हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज़ ‘हैरी पॉटर’ के रूबियस हैग्रिड यानी सभी के चहेते एक्टर रॉबी कोलट्रन (Robbie Coltrane Dies) का शुक्रवार को निधन हो गया। रॉबी कोलट्रान की मौत ने सभी हैरी पॉटर प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है। रॉबी ने आज 72 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। हैरी पॉटर सीरीज़ के बाद से ही रॉबी कोलट्रैन को भारत में भी बहुत सारा प्यार मिलने लगा था और उनके फैंस भी बहुत थे। मूल रूप से, Robbie Coltrane की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। रोबी की मौत की खबर से इंडस्ट्री में और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

संघर्ष भरी थी Robbie Coltrane की ज़िंदगी

रॉबी कोलट्रैन (Robbie Coltrane Dies) का जन्म 30 मार्च 1950 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुआ था। उनका असली नाम एंथोनी रॉबर्ट मैकमिलन था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जब रॉबी ने एक्टर के रूप में काम करना शुरू किया उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कोलट्रन ने शुरू से ही अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। इंडस्ट्री में कई तरह की असफलताओं का सामना करते हुए रॉबी ने क्लब में स्टैंड-अप कॉमेडी में भी काम करना शुरू किया था। हैरी पॉटर फिल्म में उनके प्रदर्शन ने उन्हें एक पुरस्कार भी दिलाया है। रॉबी को असली पहचान हैरी पॉटर की वजह से ही मिली। हैरी पॉटर में उनका किरदार आज भी दर्शकों के सामने है।

शुरुआती दिनों में रॉबी कोलट्रन (Robbie Coltrane Dies) को कई कोशिशों के बावजूद फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था। फिर उन्होंने हॉलीवुड टीवी सीरियल्स से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि इसमें भी कई उतार-चढ़ाव उन्हें देखने को मिले। उन्होंने कुछ दिनों तक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में भी काम किया। 2001 में हैरी पॉटर की शुरुआत से उन्होंने अपने करियर में कुछ मुकाम हासिल किया। रॉबी कोलट्रैन ने कॉमेडी शो ‘द कॉमिक स्ट्रिप’ और ‘ए किक अप द एट्स’ में अपने अद्भुत प्रदर्शन से लोगों को हंसाया है।

हैग्रिड सबको कह गए अलविदा

रॉबी कोलट्रन की निधन की खबर उनके एजेंट बेलिंडा राइट द्वारा दी गई है। उन्होंने एक ऑफिशियल बयान के जरिये इस बात को लोगों के सामने रखा है। कोलट्रन के परिवार में उनकी बहन एनी राय, उनके बच्चे स्पेंसर और एलिस और उनकी मां रोना जेमेल हैं।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button