उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Samajwadi Party Leader dies: मुलायम सिंह के करीबी रहे सपा नेता रामस्वरूप सिंह गौर नहीं रहे

रामस्वरूप गौर की गिनती नेताजी मुलायम सिंह यादव के करीबी नेताओं में शामिल थे। मुलायम सिंह के स्वर्गीय होने पर उनसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी नजदीकी संबंध रहे। अखिलेश यादव उनका बहुत सम्मान करते थे। गौर के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित तमाम सपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

कानपुर नगर। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे सपा (Samajwadi Party) के बुजुर्ग नेता रामस्वरूप सिंह गौर का शनिवार को निधन हो गया। पिछले करीब एक साल से रामस्वरूप गौर (90 वर्षीय) बीमार चल रहे थे। कानपुर नगर के चांदनी नर्सिंग होम में उनका उपचार चल रहा था। उपराचार के दौरान अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

रामस्वरूप सिंह गौर व मुलायम सिंह यादव का फाइल चित्र


बता दें कि सपा के कद्दावर नेता रामस्वरूप गौर रनिया अकबरपुर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे थे। वे सपा शासनकाल में गन्ना एव पंचायती राज मंत्री भी रहे थे। इसके अलावा विधायक जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष और दो बार अकबरपुर ब्लाक से ब्लॉक प्रमुख भी रहे थे।

यह भी पढेः Mahashivratri:महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़


रामस्वरूप गौर की गिनती नेताजी मुलायम सिंह यादव के करीबी नेताओं में शामिल थे। मुलायम सिंह के स्वर्गीय होने पर उनसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी नजदीकी संबंध रहे। अखिलेश यादव उनका बहुत सम्मान करते थे। गौर के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित तमाम सपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button