ट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़

Shardiya Navratri 2022: नवरात्री के दिन करें ये काम, इन राशियों पर बरसेगी माता रानी की कृपा, जानें शुभ मुहुर्त और पूजा सामाग्री

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्र(Shardiya Navratri 2022) की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। इस नवरात्रि माँ दुर्गा इन कुछ राशियों के जातकों पर अपनी विशेष कृपा बनाएंगी। इस नवरात्र में मां दुर्गा के 9 रुपों की विधि- विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल 26 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक नवरात्रि की धूम रहेगी। माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा भक्तों के घर में प्रवेश करती हैं. ज्योतिषों का मानना है कि नवरात्रि (Shardiya Navratri 2022) के दौरान कुछ राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। इन राशि वालों के लिए नवरात्रि के 9 दिन वरदान के समान साबित होंगे। मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक राशिवालों पर माता की कृपा बनी रहेगी, और धन-वर्षा भी होगी.

नवरात्रि (Shardiya Navratri 2022) के पहले दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्वास्तिक बनाएं और दरवाजे पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं,मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और आपके घर में सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। नवरात्र के पहले दिन माता की मूर्ति या तस्वीर को लकड़ी की चौकी या आसन पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर स्थापित करना चाहिए।उसके बाद माता के समक्ष मिट्टी के बर्तन में जौ बोएं,जौ समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। कलश स्थापना के साथ ही रोली,अक्षत,मोली,पुष्प आदि से देवी  के मंत्रों का उच्चारण करते हुए माता की पूजा करें और भोग चढ़ाएं। अखंड दीपक प्रज्वलित कर माँ की आरती करें।

ये भी पढ़ें- Navratri 2022: नवरात्री शॉपिंग की लिस्ट आपने भी कर ली है तैयार, तो इन बाजारों से करें सस्ती से सस्ती शॉपिंग

धर्मशास्त्रों के अनुसार कलश को सुख-समृद्धि,वैभव और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना गया है।कलश में सभी ग्रह,नक्षत्रों एवं तीर्थों का वास होता है।इनके आलावा ब्रह्मा,विष्णु,रूद्र,सभी नदियों,सागरों,सरोवरों एवं तेतीस कोटि देवी-देवता कलश में विराजमान होते हैं।वास्तु के अनुसार ईशान कोण(उत्तर-पूर्व)जल एवं ईश्वर का स्थान माना गया है और यहां सर्वाधिक सकारात्मक ऊर्जा  रहती है।इसलिए पूजा करते समय माता की प्रतिमा या कलश की स्थापना इसी दिशा में करनी चाहिए।

घट स्थापना का शुभमुहूर्त

इस बार प्रतिपदा तिथि का आरंभ 26 सितंबर,सोमवार सुबह 03 बजकर 23 मिनट पर आरंभ होगी जिसका समापन 27 सितम्बर को सुबह 03 बजकर 08 मिनट पर होगा। घटस्थापना का मुहूर्त प्रातः 06.11 से प्रातः  07.51 मिनट तक रहेगा। घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:54  से दोपहर 12:42 तक रहेगा।

जल्दी कर लें ये काम

नवरात्रि शुरू होने से पहले ही आप अपने घर की साफ सफाई कर लें।

  • पूजा घर से लेकर घर के हर कोने को भी अच्छे से साफ कर ले।
  • पूजा से पहले घर के दरवाजों पर स्वास्तिक बनाए।
  • पूजन और कलश स्थापना की सारी सामग्री पूजन स्थल पर एक जगह एकत्रित कर लें।
  • अगर आप नौ दिन व्रत रखते हैं तो कुट्टू का आटा, समारी के चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवे, मूंगफली आदि सामान पहले ही मंगवा कर रख लें।
  • अगर आप बाल कटवाने की सोच रहे हैं तो नवरात्रि शुरू होने से पहले ही कटवा लें।
  • नवरात्रि में नौ दिन दाढ़ी-मूंछ और बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है।
  • नवरात्रि में नाखून काट लें ।
editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button