ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

भारत को 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाने के खतरनाक मंसूबों का खुलासा, पटना से दो आंतकी गिरफ्तार

पटना। पटना की फुलवारी शरीफ क्षेत्र से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने में जुटे दो आंतकियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि इन आंतकियों के पास से आठ पेज का पैंपलेट बरामद हुआ है, जिसमें भारत को 2047 तक भारत को 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाने और हिन्दू बहुसंख्यकों को घुटने टिकाने, अपनी प्रशिक्षित आर्मी बनाने जैसे तमाम खतरनाक मंसूबों का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आंतकवादियों में एक आंतकी झारखंड पुलिस में सब इंसपेक्टर रह चुका है, जबकि दूसरा प्रतिबंधित आंतकवादी संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया का सदस्य रह चुका है।

फुलवारी शरीफ के एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस में फुलवारी शरीफ के नया टोला क्षेत्र अहमद प्लैस से किराये पर रह रहे आतंकी अतहर परवेज और मोहम्मद जलालुद्दीन को गिरफ्तार किया है। अतहर परवेज यहां कुछ समय पहले किराये पर मकान लेकर रह रहा था, जबकि झारखंड पुलिस में सब इंसपेक्टर रह चुका मोहम्मद जलालुद्दीन युवाओं को मार्शल आर्ट सिखाने और शारारिक शिक्षा देने के नाम पर मुस्लिम युवाओं का ब्रेन वॉश करके उन्हें भारत के खिलाफ लड़ने के लिए हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी।

ये भी पढ़ें: जोश दिखाने के चक्कर में लड़खड़ा कर औंधे मुंह गिरे पूर्व सांसद

एएसपी मनीष कुमार ने दावा किया कि अतहर परवेज आंतकवादी संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया का सदस्य रहा है और उसका राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से उसका गहरा रिश्ता रहा है। अतहर परवेज का सगा भाई 27 अक्टूबर, 2013 में पटना के गांधी मैदान में भाजपा की हुंकार रैली में हुए सीरियल बम विस्फोट की घटना में शामिल रहा है। इन बम विस्फोटों के समय उस समय नरेन्द्र मोदी मंच पर मौजूद थे। उस समय वे रैली में बतौर भाजपा प्रधानमंत्री प्रत्याशी भाग लेने पहुंचे थे। अतहर ने ही इस मामले के आतंकवादियों की जमानत कराने और कानूनी सहायता उपलब्ध करायी थी।

फुलवारी शरीफ के एएसपी का कहना है कि इन दोनों आतंकियों के पास से जो पंपलैट मिला है, उसमें तमाम देश विरोधी बातें लिखी हुई हैं। इनमें 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाने और हिन्दू बहुसंख्यकों को घुटने टिकाने, अपनी प्रशिक्षित आर्मी बनाने, आरएसएस के बड़े नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने जैसे बातें लिखी हैं। इस मामले की जांच के लिए दिल्ली से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी पहुंच गयी है। जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय भी इसकी जांच कर सकता है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button