Live UpdateSliderउत्तर प्रदेशचुनावट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

Lok Sabha Election 2024 Ghazipur: पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने बोला मोदी सरकार पर हमला

Former MP Afzal Ansari attacked Modi government

Lok Sabha Election 2024 Ghazipur: दूसरे चरण के लिए शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान हो रहा है। इन सब के बीच गाजीपुर के सपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। अफजाल अंसारी ने कहा है कि, 88 सीटों पर मतदान चल रहा है। सकुशल संपन्न हो जाए इस तरह की उनकी कामना है। पूरे देश की जनता ये मूड बना चुकी है कि मोदी सरकार का पतन निश्चित है। पहले चरण के 102 सीटों पर एनडीए का सफाया हो चुका है।

मीडिया से सवालों का जवाब देते हर अफजाल ने कहा कि, शुक्रवार 26 अप्रैल की शाम, देर रात होते-होते या अधिक से अधिक शनिवार 27 अप्रैल की सुबह होने तक सारी रिपोर्ट सच्चाई के तौर पर सामने आ जाएगी। मीडिया खुद ही दृष्टि रखती है और साथ ही हर तरह की सूचना भी रखती है। मीडिया को भी पता कर लेना चाहिए अब चुनाव, पार्टी और पार्टी के नेताओं तक सीमित नहीं रह गया है। विपक्ष के नेता क्या कह रहे है और क्या सुन रहे हैं। यही तक चुनाव सीमित नहीं रह गया। जनता खुद ही मुखर होकर चुनाव लड़ रही है।

हालांकि जनता अंदर से यह तय कर चुकी है की, परिणाम क्या होंगे। अब मोदी की रैलियों में आप देख ही लीजिए जो लोग मोदी जी को देखकर उत्साहित हो जाते थे। अब उनका सफाया हो चुका है। सरयू नदी में ब्राह्मण समुदाय के लोग गंगाजल हाथ में लेकर कसम खा रहे हैं कि बीजेपी को हराना है।

हरिद्वार में क्षत्रिय समाज के लोग गंगाजल हाथ में लेकर सौगंध खा रहे हैं कि, नरेंद्र मोदी की सरकार को हटाना है। अहंकार में डूबी मोदी सरकार का पतन और निश्चित हो चुका है। यह बात पहले दौर के चुनाव से ही स्पष्ट हो गयी है। राजस्थान में भी 10 सीट हार रहे हैं। एनडीए के लोग मध्य प्रदेश में 15 सीट हार रहे हैं। गुजरात में पांच सीट हार रहे हैं। महाराष्ट्र में 12 सीटों तक सीमित हो जाएंगे। बिहार में उनकी दशा 10 से 11-12 सीटों तक सीमित रह जाएगी।

यूपी में 80 में से 80 सीट जितने का सपना बीजेपी का पूरा नहीं होगा। आधी सीट भी बीजेपी नहीं जीत रही है। एनडीए का पतन होगा। एनडीए का पूरा खेमा मिल करके भी यूपी की 50 फीसदी सीट निकाल ले तो बड़ी बात होगी।

मुख्तार अंसारी की मौत पर अफजाल अंसारी

मीडिया ने अफजाल अंसारी से ओवैसी की ओर से मुख्तार अंसारी को शहीद कहे जाने पर भी सवाल किया। अफजाल अंसारी ने कहा कि, जिस व्यक्ति को कैद में जहर देकर मार दिया जाए। उसे शहादत का दर्जा (Status of Martyrdom) दिया जाता है और मुख्तार के साथ वैसा ही हुआ। साथ ही सामने से भी मुख्तार पर सैकड़ो बार हमला हुआ, लेकिन मुख्तार को मारने में सफलता नहीं मिली। और तो और हमला करने वाले जो आए, वह खुद ही मर गए।

चारा यही था की उसे कैद कर लिया जाए और शेर को कैद कर लिया गया। उसके बाद उसको जहर देकर मार दिया गया। यह तो गरीब जनता चिल्ला चिल्ला के कह रही है कि महा पाप हुआ है। यह घोर अन्याय हुआ है। बच्चा-बच्चा चिल्ला रहा है। जो जिस धर्म और जाति और कौम का है वह अपने ईश्वर से, विधाता से और रब से उनको बैकुंठ में, जन्नत में और आला मुकाम मिले इसके लिए प्रार्थना कर रहा है। शहीद का दर्जा दे रहा है। यह तो ठीक है। इसमें कहीं कोई दिक्कत की बात नहीं है। मीडिया आखिर क्यों परेशान हो रही है?

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button