ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Har Ghar Tiranga: ‘झंडा लगाने से देशभक्ति साबित होगी क्या ?, सपा सांसद ने दिया बेतुका बयान

नई दिल्ली: बुधवार को सांस्कृतिक मंत्रालय ने जहां देश की राजधानी में एतिहासिक स्थल लाल किले से संसद भवन तक बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए सभी सांसदों को आमंत्रित किया गया था। यह तिरंगा यात्रा किसी राजनीतिक दल की नहीं थी, लेकिन फिर भी विपक्षी दलों से सांसदों ने इस तिरंगा यात्रा से दूरी बनाकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्टा को प्रदर्शित नहीं किया।

जम्मू में एक कार्यालय के गेट पर तिरंगा लगाने के बाद देश विरोधी सोच रखने वाले लोगों द्वारा हटाये जाने से तिरंगे का अपमान हुआ, वहीं यूपी के संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क सांसद ने संसद भवन में यह बयान देकर तिरंगे का अपमान किया कि अगर मैं अपने घर में तिरंगा नहीं लगाता, कि इसका यह मतलब नहीं कि मै देश भक्त नहीं हूं। इस तरह के केन्द्र सरकार के आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर देश के 20 करोड़ घरों पर हर घर में तिरंगा फहराने के मुहिम को कुछ देश विरोधी सोच रखने वाले लोग पलीता लगाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।  

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का फिर विवादित बयान, बोले- बच्चियों पर नियंत्रण  के लिए हिजाब का प्रयोग जरूरी - hijab use necessary to keep girls under  control says sp mp ...
Har Ghar Tiranga: ‘Will patriotism be proved by raising the flag?, SP MP gave an absurd statement

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि बाइक तिरंगा यात्रा को राज्यसभा के स्पीकर व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उप राष्ट्रपति किसी दल के नहीं है, फिर भी कांग्रेस, सपा और दूसरे दल तिरंगा पर राजनीति करने से बाज नहीं आये। उन्होने कहा कि तिरंगा को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए क्योंकि तिरंगा का संबंध किसी दल की राजनीति से नहीं, बल्कि राष्ट्रनीति से है। पात्रा ने कहा कि इस पर हम कोई राजनीति नहीं चाहते। सभी को तिरंगे का सम्मान करना राष्ट्रधर्म है।

ये भी पढ़े- Meerut News: सेहत बनाने के शौकीन हो जाएं सावधान,बाजार में नकली प्रोटीन से हो सकता है भारी नुकसान

उधर कश्मीर में हुर्रियत कांफ्रेंस के बंद पड़े दफ्तर के गेट पर राष्ट्रभक्त लोगों ने तिरंगे लगाये, लेकिन किसी ने उन्हें हटाकर तिरंगे का अपना किया। इस मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button