ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

उद्योगपति सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, पीएम मोदी ने दुख जताया

मुंबई। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन व उद्योगपति सायरस मिस्त्री की रविवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गया। वे 54 साल के थे। उनके साथ इस हादसे में एक और व्यक्ति का मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये थे, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीएम मोदी ने मिस्त्री के निधन पर गहरा दुख जताया है।

महाराष्ट्र की पालघर पुलिस का कहना है कि उद्योगपति सायरस मिस्त्री रविवार दोपहर बाद मुंबई से अहमदाबाद जाने के लिए निकले थे। थाना  क्षेत्र में जब उनकी मर्सिडीज कार सूर्या नदी के पास गुजर रही थी तो कार की गति तेज होने के कारण वह डिवाइजर से टकरा गयी। इस हादसे में सायरस मिस्त्री व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी। कार में चालक सहित कुल चार लोग सवार थे।

दुर्घटना के बाद सायरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार

सायरस मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। मिस्त्री जन्म 4 जुलाई, 1968 में मुंबई  हुआ था। उनके पिता पालोंजी मिस्त्री भी बिजनेस के बड़े टायकून थे। वर्ष 1992 में उन्होने देश के जाने माने अधिवक्ता इकबाल चागला की बेटी रोहिका से शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं। सायरस मिस्त्री भारत के स्थायी नागरिक थे, जबकि उनको आयरलैंड की नागरिकता भी मिली थी। उनकी माता जी के आयरलैंड में जन्म होने के कारण उन्हें भी वहां की नागरिकता मिल गयी थी।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button