ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Tunisha Sharma Suicide Case: सिने वर्कर एसोसिएशन ने कहा- तुनिषा मौत की SIT से हो जांच

शीजान ने तुनिषा से कहा था कि दोनों की उम्र में भारी अंतर है। उनके महजब भी अलग-अलग हैं। इसलिए वह अपना रिलेशन आगे जारी रखने में पीछे हट गया था। जबकि तुनिषा शीजान को लेकर काफी गंभीर थी। इस कारण में वह भारी तनाव में थी।

मुंबई। टीवी अभिनेत्री  तुनिषा शर्मा की आत्महत्या मामले (Tunisha Sharma Suicide Case) में सिने वर्कर  (CWA) एसोसिएशन आगे आयी है। CWA ने महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखकर इस मामले की जांच विशेष जांच टीम (SIT) से कराने की मांग की है।

उधर मुंबई पुलिस मृतका तुनिषा शर्मा (21) के मामा पवन शर्मा के बयान दर्ज कराएगा। मृतका की मां वनिता शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के मौत के लिए इसके सह अभिनेता शीजान मोहम्मद खान ही जिम्मेदार है। उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।

तुनिषा का मां वनिता शर्मा ने स्वीकार किया कि तुनिषा शीजान के साथ रिलेशन में थी। उससे ब्रेकअप होने पर वह डिप्रेशन में थी। शीजान पहले से भी किसी के साथ रिलेशन में था। इस कारण उसे मौत को गले लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। शीजान ने उनकी बेटी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है, इसकी उसे सजा मिलने ही चाहिए।

यह भी पढेंः Proselytism in Rampur: प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पादरी गिरफ्तार

बता दें कि टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने एक शूटिंग के सैट पर मेकअप रुम में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या करने से 15 मिनट पहले ही तुनिषा ने शीजान के साथ लंच किया था। दोनों ही इस सीरियल में मुख्य भूमिका में थे। जल्द ही दोनों की नजदीकी बढ गयी। कई माह से वे रिलेशन में थे।

कहा गया है कि शीजान ने तुनिषा से कहा था कि दोनों की उम्र में भारी अंतर है। उनके महजब भी अलग-अलग हैं। इसलिए वह अपना रिलेशन आगे जारी रखने में पीछे हट गया था। जबकि तुनिषा शीजान को लेकर काफी गंभीर थी। इस कारण में वह भारी तनाव में थी। तुनिषा कम समय व महज 21 साल की उम्र में एक कामयाब अभिनेत्री बन गयी थी। उसने अभिनय से अल्प समय में करीब 15 करोड़ की संपत्ति एकत्रित कर ली थी।  

उधर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने इस मामले को लव जिहाद करार है। बीजेपी नेता राम कदम ने भी इस मामले को लव जिहाद माना है। उन्होने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button